पाकिस्तान में 17 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2018 - 05:53 PM (IST)

कराचीः पाकिस्तानी जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध तरीके से मछली पकडऩे के लिए 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और आज यहां की एक अदालत ने उन्हें हिरासत में भेज दिया।  डॉक पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय नागरिक एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए जिन्होंने उन्हें हिरासत में जेल भेज दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘इन मछुआरों को कल रात मैरीटाइम सिक्युरिटी ने हमें आगे की विधिक कार्रवाई के लिए सौंपा था।’’  उन्होंने कहा कि अधिकतर मछुआरे गुजरात के हैं। मैरीटाइम सिक्युरिटी फोर्स के अनुसार 17 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में मछली पकडऩे के लिए गिरफ्तार किया गया है। वे अरब सागर में हमारे क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे और उन्हें हिरासत में लेकर उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी गत 28 दिसम्बर को 145 भारतीय मछुआरों की रिहायी के बाद आई है।

पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्युरिटी फोर्स के एक अधिकारी ने कहा कि गत नवम्बर के अंत से पाकिस्तानी जलक्षेत्र में मछली पकडऩे के लिए हिरासत में लिये गए भारतीय मछुआरों की संख्या 185 थी।  पाकिस्तानी प्राधिकारियों द्वारा दिसम्बर 2016 से जनवरी 2017 तक 12 दिन में कुल 438 भारतीय मछुआरों को कराची के लांधी और मलीर जेलों से रिहा किया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News