दर्दनाक हादसा : 17 लोगों की मौत... 700 मीटर गहरी खाई में तेज रफतार जीप

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 08:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क : नेपाल के रोल्पा जिले में बृहस्पतिवार को एक जीप पहाड़ी सड़क से फिसलकर लगभग 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना थवांग ग्रामीण नगरपालिका के जलजाला क्षेत्र में हुई, जब बारिश के बीच वाहन कीचड़ भरे रास्ते पर फिसल गया और पहाड़ी से नीचे गिर गया।

रोल्पा जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी सुनील थापा के अनुसार, शुक्रवार को जलजाला में आयोजित बैसाख पूर्णिमा उत्सव में भाग लेने जा रहे स्थानीय लोगों ने निजी जीप किराए पर ली थी। पुलिस ने बताया कि इलाके में भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। उसने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में सवार यात्रियों की सही संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News