कनाडा के टोरंटो में फायरिंग, एक किशोर गंभीर घायल

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 10:37 AM (IST)

टोरंटो: कनाडा के टोरंटो शहर में अज्ञात बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी से एक 16 वर्षीय लड़का गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया ने पुलिस इंस्पेक्टर जिम गोटेल के हवाले से बताया कि हमारी जांच चल रही है।

 

घटना के समय चार लोग वाहन से सड़क पार कर रहे थे इस दौरान एक संदिग्ध हमलावर ने उनके वाहन पर गोलीबारी की। जिससे एक लड़का गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि टोरंटो में गुरुवार की रात स्थानीय समयानुसार 10.30 बजे यह घटना हुयी थी। घायल किशोर को अस्पताल ले जाया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News