नेपाल में विकराल हुआ मानसून; भूस्खलन और बाढ़ में 16 लोगों की मौत, 22 लापता (Video)

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 02:15 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः नेपाल में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश व बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई व वहीं 22 लोग लापता हैं। देश के गृह मंत्रालय के अनुसार आधा दर्जन से अधिक जिलों में मानसून की बारिश के कारण हालात खराब हैं और 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में तीन विदेशी नागरिक हैं।  है। सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बारिश और बाढ़ के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है । प्रशासन की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। साथ ही बचे हुए लोगों से भी ऊंची जगहों पर शरण लेने की अपील की गई है।

 

नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ से बिहार की नदियां भी उफान पर है। वहीं, डोलखा में तमकोशी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। डोलखा जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने यहां के लोगों से सुरक्षित जगह जाने को कहा है। लाउडस्पीकर के जरिए प्रशासन इस इलाके के रहवासियों को जागरूक कर रहा है। बता दें कि नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ से अभी तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोगों के लापता होने की खबर है।

 

नदी किनारे स्थित रोंगक्सिया शहर, टिंगरी काउंटी के पास भूस्खलन होने से अचानक बाढ़ आ गई। यहां के निवासियों को काफी दिक्कतें आ रही है। सबसे ज्यादा बुरा हाल तराई क्षेत्र के भिस्वा, जिराभवानी, सिकार बस्ती, दमैलि गांव का है, जहा बाढ़ का पानी गांव में घुस गया है। सड़क के ऊपर से दो से तीन फीट पानी का बहाव हो रहा है। महादेवा पट्टी में कच्ची सड़क के कटाव से आवागमन बाधित हो गया है।

 

दरअसल नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो रही है, इससे पहाड़ी नदियां भी उफान पर हैं। ये नदियां तराई क्षेत्र में कहर बरपा रही हैं। नेपाल की नदियों में आई बाढ़ का असर बिहार पर भी दिख रहा है। बिहार की गंगा, बुढ़ी गंडक, गंडक, कोसी, पुनपुन समेत सभी नदियां उफान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News