तालिबानी हमले दौरान 15 अफगन पुलिसकर्मियों की मौत, 10 लोग घायल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 09, 2018 - 05:04 PM (IST)

काबुलः उत्तरी जोजजान प्रान्त में तालिबान के हमले में सुरक्षा बल के 12 सदस्य मारे गए और 10 अन्य घायल हुए हैं। एक अफगान अधिकारी ने यह जानकारी दी।जोजजान प्रांत पुलिस के प्रमुख जनरल फकीर मोहम्मद जोजजानी ने बताया कि हमला कुश तायपा जिले में मंगलवार की रात में हुआ।   जावजानी ने बताया कि हमला जिले पर कब्जा करने के लिए किया गया था, लेकिन वे नाकाम रहे।उन्होंने बताया कि 30 तालिबानी आतंकवादी मारे गए और 19 घायल हुए हैं। 

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि विद्रोही इस हमले की जिम्मेदारी लेते हैं। बहरहाल, उसने अफगान पुलिस के अधिक सदस्यों के हताहत होने का दावा किया। तालिबान अक्सर बढ़ा-चढ़ा कर दावे करता है। सोमवार को दक्षिणी गजनी प्रांत में हुए तालिबानी हमले में भी सुरक्षा बलों के तीन सदस्य मारे गए थे। पुलिस प्रमुख फरीद मशाल ने बताया कि हमले में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News