13 लोगों की दर्दनाक मौत, 9 अन्य घायल... हाईवे पर मची चीख पुकार

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 11:22 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कराची के बाहर सुपर हाईवे पर कुछ गाड़ियों की टक्कर में शुक्रवार को कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। राजमार्ग पर गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस एम9 अंसारी पुल पर एक तेल टैंकर से टकरा गई। इसी दौरान एक अन्य यात्री बस भी टैंकर से टकरा गई।

क्षेत्र के पुलिस अधिकारी खालिद समोजो ने बताया कि घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ''शुरुआती जांच में घटना में यात्री बस चालक की गलती पाई गई है। एक बस सड़क के किनारे से पुल पर आई और तेल टैंकर से टकरा गई।'' मृतकों और घायलों में पैदल यात्री भी शामिल हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News