68 लाख रुपए में  बिका पुरानी  डेनिम जींस का जोड़ा

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 10:52 AM (IST)

पोर्टलैंडः कहते है सौंक का कोई मोल नहीं होता इसे साबित किया है पुरानी डेनिम जींस के एक शौकीन ने जिसने 125 साल पुरानी जींसों का जोड़ा करीब एक लाख अमरीकी डॉलर (करीब 68 लाख रुपए) में खरीदा है। लेवी स्ट्रॉस एंड कंपनी की ये दोनों जींस नीले रंग की हैं। इन्हें 2016 में भी नीलाम करने का प्रयास किया गया था, लेकिन तब इनकी बिक्री नहीं हो पाई थी।

दोनों जींस का खरीदार दक्षिणपूर्व एशिया का निवासी है। दोनों जीसों का वास्तविक विक्रय मूल्य और खरीदार की पहचान उजागर नहीं की गई है। 'डेनियल बक ऑक्शन्स' के डेनियल बक सॉलेस ने बताया कि खरीदारी से पहले खरीदार ने जीसों के निरीक्षण के लिए 15 मई को अपना प्रतिनिधि भी भेजा था।

इन जींसों के लिए डेनिम का निर्माण न्यू हैम्पशायर की एक मिल में, जबकि जींसों को सेन फ्रांसिस्को में बनाया गया था। इन्हें 1893 में सोलोमन वार्नर ने खरीदा था। दशकों तक ये उसके संदूक में बंद रही थीं क्योंकि वार्नर ने इन्हें कुछ ही बार पहना था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News