नेपाल में यात्री बस पहाड़ी से गिरी, 14 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 03:25 PM (IST)

काठमांडूः  मध्य नेपाल में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को ले कर जा रही बस एक पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 106 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बस सिंधुपाल चौक से काठमांडू जा रही थी। यात्री दशैं का त्योहार मनाने के लिए गये हुए थे।

 

बस एक मोड़ पर फिसलकर 50 मीटर से अधिक नीचे गिर गई। जिले की एक अधिकारी गोमा देवी चेमजोंग ने एएफपी को बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच और लोगों की मौत अस्पताल ले जाते वक्त या इलाज के दौरान हो गई। 

 

चेमजोंग ने बताया कि हादसे में 108 लोग घायल हुए हैं, जबकि केवल 39 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया, ‘‘हम यह जांच कर रहे हैं कि दुर्घटना किस कारण हुई।''  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News