हाई-सिक्योरिटी जेल में कत्लेआम: कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों से छीने हथियार, 25 की मौत व 100 से अधिक घायल
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 03:46 PM (IST)
International Desk: श्रीलंकाके पश्चिमी तटीय शहर Negombo स्थित नेगोम्बो जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच शुरू हुई हिंसक झड़प ने भीषण रूप ले लिया। जेल के अंदर दंगे के दौरान कुछ कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीन लिए, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए। अधिकारियों के अनुसार, इस हिंसा में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, झड़प की शुरुआत जेल के भीतर सक्रिय दो प्रतिद्वंद्वी कैदी गुटों के बीच हुई। अधिकारियों का मानना है कि एक गुट पर जेल के अंदर मादक पदार्थों की तस्करी का समर्थन करने का आरोप है, जबकि दूसरा गुट इसका विरोध कर रहा था। देखते ही देखते विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया।
At least 19 people were killed and around 50 others injured after violent clashes erupted between rival inmate groups at a prison in Negombo, Sri Lanka.#violence #clash #prison #SriLanka pic.twitter.com/IXDdIFQvtN
— International Crisis Room 360 (@ICR360) July 6, 2026
रविवार को शुरू हुई हिंसा सोमवार तक जारी रही। इस दौरान दंगाई कैदियों ने जेल के हथियारों पर कब्जा कर लिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और दंगा नियंत्रण इकाइयों को जेल में तैनात किया गया। लंबे अभियान के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।
हिंसा को और फैलने से रोकने के लिए अधिकारियों ने तीन कैदियों को तुरंत पल्लानसेना प्रिजन कैंप स्थानांतरित कर दिया। जेल प्रशासन का कहना है कि यह कदम संभावित और हिंसा रोकने के लिए उठाया गया।जेल विभाग के मीडिया प्रवक्ता ए.सी. गजनायके ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया गया है।
Emotional scenes outside Negombo Prison.
— NewsWire 🇱🇰 (@NewsWireLK) July 6, 2026
Relatives of inmates broke down in tears as they desperately searched for information about their loved ones following the deadly prison violence that has claimed at least 25 lives. pic.twitter.com/XKSQ850Cu4
यह टीम जेल आयुक्त के निर्देश पर हिंसा के कारणों, सुरक्षा चूक और पूरी घटना की परिस्थितियों की जांच करेगी। इसके अलावा पुलिस ने भी अलग से आपराधिक जांच शुरू कर दी है। इस बीच, Sri Lanka के न्याय मंत्री हर्षणा नानायक्कारा ने घटना पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। रविवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रारंभिक जांच भी कराई गई, जबकि सरकार जेल की सुरक्षा व्यवस्था, कथित ड्रग नेटवर्क और जेलों में भीड़भाड़ की समस्या की भी समीक्षा कर रही है। इस घटना के बाद श्रीलंका की जेल सुरक्षा, क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या और जेलों के भीतर कथित अपराधी नेटवर्क की मौजूदगी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकार ने संकेत दिए हैं कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जा सकते हैं।
