भूमध्य सागर में बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियानों में बचाए गए 1,500 प्रवासी

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 11:24 AM (IST)

रोमः भूमध्य सागर में बड़े पैमाने पर चलाए गए बचाव अभियानों में करीब 1,500 प्रवासियों को बचाया गया। इन अभियानों में इतालवी नौसेना और गैर सरकारी संगठन एवं यूरोपीय संघ की सीमा एजेंसी फ्रोंटेक्स के जहाज शामिल थे। इतालवी तट रक्षक ने यह जानकारी दी। केवल आज चलाए गए सात अभियानों में ही उन 1,050 लोगों को बचाया गया जो यूरोप में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इन अभियानों का संचालन इतालवी तट रक्षक ने किया था।

जर्मन गैर सरकारी संगठन सी - वॉच और सी - आई ने कहा कि कल बचाए गए लगभग 450 लोगों में से आधे लोगों को उन्होंने तीन नौकाओं से बचाया, जिसमें क्षमता से काफी अधिक लोग सवार थे। कल इतालवी नौसेना के एक जहाज ने 69 प्रवासियों को बचाया , जबकि फ्रोंटेक्स के तस्कर - रोधी ट्राइटन ऑपरेशन में शामिल पुर्तगाली नौसेना के एक जहाज ने 296 और लोगों को बचाया। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने बताया कि इस साल की शुरुआत से इटली में अब तक 10,800 प्रवासी पहुंच चुके हैं।      
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News