आधी रात को घर में घुस आया अजीबोगरीब जीव, तस्वीरें हुई वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2016 - 05:55 PM (IST)

लंदन: जरा सोचिए, अगर आपके घर में कोई ऐसा अजीबोगरीब जीव घुस जाए जिसको आपने पहले कभी देखा ही न हो, तो आप क्या हाल होगा? यकीनन आप उस जीव को मारने की कोशिश करेंगे ताकि वह आपको या आपके घरवालों को नुक्सान न पहुंचा दे। इस अनोखे जीव के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मामला मलेशिया का है जहां एक घर में अचानक रात में अजीबोगरीब जीव घुस और बाघ तथा खरगोश की तरह आवाज निकालने लगा। 
 
घरवालों ने जब घर में अजीबोगरीब विशाल जीव को देखा तो उनके होश उड़ गए। ऐसे में घर के मालिक ने इस जीव को अपनी बंदूक से 8 गोलियां मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह जीव खरगोश और टाइगर की तरह दिखाई दे रहा था। इसकी सींग और मूंछें भी थीं। इस जीव को प्लैनेट का आखिरी ड्रैगन भी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस जीव की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इस जीव को देखने के बाद सारे लोग हैरान है। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने इस तरह का जीव अपनी लाईफ में पहली बार देखा है। 
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News