शादी के लिए गर्लफ्रेंड को दिया अनोखा प्रपोजल, झट से कह दिया ''YES''!(VIDEO)
punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2016 - 02:37 PM (IST)
नई दिल्ली: थाइलैंड में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को बड़े ही अनोखे अंदाज में शादी के लिए प्रपोजल किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। थाइलैंड में एक्वैरियम में बनाए गए इस वीडियो में एक उम्मीद से भरा शख्स बड़ी सी ग्लास के सामने खड़ा है। उसकी गर्लफ्रेंड को लग रहा था कि वह फोटो के लिए पोज दे रहा है, लेकिन तभी टैंक के अंदर एक गोताखार एक साइन बोर्ड लेकर सामने आता है, जिसमें उसने शादी के लिए गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था।
हालांकि यह संदेश थाई में लिखा है, लेकिन तस्वीर से साफ है कि इस शख्स ने गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का यह अनोखा तरीका निकाला था। इसके बाद लड़का गर्लफ्रेंड को फूलों का गुलदस्ता देकर कहता है कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद गर्लफ्रेंड के हां करने पर वह उसे अंगूठी पहनाता है और एक्वैरियम विजिटर्स भी इस कपल के लिए चीयर्स करते हैं। इस वीडियो को सोशल माडिया पर लाखों लोग पसंद कर रहे है।