मैसेडर के मुरीद हुए PM मोदी, डिजिटल बोर्ड पर किए E-Signature

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2015 - 12:58 PM (IST)

दुबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युनाइटेड अरब अमीरात में दूसरे दिन, सोमवार को जीरो कॉर्बन सिटी मैसडर पहुंचे हैं। वे सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे मैसेडर सिटी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां टाउन प्लानिंग की जानकारी दी गई। PM मोदी इसके मुरीद हो गए। उन्होंने अपने हस्ताक्षर में लिखा- विज्ञान जीवन है।

मैसेडर में PM मोदी ने कहा- 
- 21वीं सदी एशिया की सदी, भारत-यूएई के जुड़ने से सपने पूरे होंगे।
- कुछ कठिनाइयां विरासत में मिली हैं।
- यूएई के बिना एशिया अधूरा।
- रक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं भारत-यूएई।
- भारत संभावनाओं का देश है, हमें तकनीक, स्पीड, क्वालिटी चाहिए।
- क्यों न रेलवे स्टेशन पर 20 मंजिल इमारत बने?
- रियल एस्टेट में अपार संभावना, भारत में 5 करोड़ सस्ते मकान बनाने का लक्ष्य।
- रेलवे स्टेशनों को बिजनस हब के रूप में डिवेलप किया जा सकता है, स्टेशनों पर होटल और मॉल्स की संभावनाएं हैं।
- सोलर एनर्जी के क्षेत्र में आगे बढऩा चाहते हैं।
- दुबई ने दुनिया को रेगिस्तान देखने को मजबूर किया तो हम क्यों नहीं?
- आप आइए भारत, मिलकर काम करेंगे।

इससे पहले PMO नेे ट्वीट कर कहा कि हमने BRT के बारे में सुना था, मैसेडर सिटी में PRT है पीएम मोदी ने मैसेडर को ‘भविष्य का शहर’ बताया। लंच के बाद पीएम मोदी दुबई जाएंगे। दुबई में वह 50 हजार भारतीयों के बीच भाषण देंगे। 

सूत्रों के मुताबिक भारत से दुबई में मौजूद अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति जब्त करने को कहेगा। रात 9 बजे पीएम क्रिकेट स्टेडियम में भारतीयों को भी संबोधि‍त करने वाले हैं। यूएई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले ही दिन बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। यूएई सरकार ने अबू धाबी में मंदिर निर्माण के जमीन मुहैया कराने का फैसला लिया है। रविवार को मोदी मशहूर शेख जायद मस्जिद पहुंचे तो ‘नमो नमो’ के नारे लगे। रविवार की तरह अबू धाबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार का कार्यक्रम भी व्यस्त रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News