WhatsApp ने उठाया बड़ा कदम, देश में लॉन्च किया 'WhatsApp Plus' सब्सक्रिप्शन प्लान, जानें पूरी डिटेल

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 07:49 PM (IST)

गैजेट डेस्क: WhatsApp को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब तक फ्री चल रहे इस मैसेंजिंग प्लेटफार्म के लिए कंपनी एक पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लेकर आई है। यह नया मॉडल भारत में एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर्स के लिए WhatsApp Plus नाम से एक नया प्रीमियम प्लान रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। भारत में इस प्लान की कीमत 79 रुपये प्रति महीना तय की गई है। कंपनी पहला महीना मुफ्त (Free Trial) दे रही है, ताकि आप फीचर्स को समझकर तय कर सकें कि आपको इसकी जरूरत है या नहीं।

क्या बंद हो जाएंगे फ्री फीचर्स?

इसी के साथ लोगों के मन मे यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या इस मॉडल के बाद फ्री वाली सुविधा बंद हो जाएगी तो इसका उत्तर न है। WhatsApp यूजर्स को घबराने की जरुरत नहीं। क्योंकि व्हाट्सएप के सभी बेसिक फीचर्स पहले की तरह ही मुफ्त रहेंगे। मैसेजिंग, कॉलिंग, स्टेटस और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (सुरक्षा) के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। यह नया प्लान केवल ऐप को एडवांस तरीके से कस्टमाइज करने वाले शौकीनों के लिए है।

PunjabKesari

'WhatsApp Plus' में क्या-क्या खास मिलेगा?

यह नया सब्सक्रिप्शन प्लान मुख्य रूप से ऐप के लुक और फील को बदलने के लिए एक कस्टमाइजेशन पैक की तरह काम करता है। ऐप के बैकग्राउंड और चैट के लुक को बदलने के लिए 18 अलग-अलग कलर थीम्स दिए गए हैं। होम स्क्रीन पर शो होने वाले व्हाट्सएप के लोगो (आइकन) को बदलने के लिए 14 नए डिजाइन मिलेंगे। इसके अलावा आप अपने अब 20 जरुरी चैट पिन कर सकते हैं। पेड यूजर्स को कुछ ऐसी खास रिंगटोन्स और स्टिकर पैक्स मिलेंगे जो फ्री वर्जन में उपलब्ध नहीं हैं।

कैसे करें एक्टिवेट?

इस प्लान को चालू करने की प्रक्रिया बेहद आसान है:

1.      व्हाट्सएप की Settings (सेटिंग्स) में जाएं।

2.      यहाँ आपको एक नया Subscriptions सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

3.      WhatsApp Plus के विकल्प को चुनकर Google Play Store या Apple App Store के जरिए पेमेंट पूरी करें।

यह फीचर अभी धीरे-धीरे (Phased Manner) रोलआउट किया जा रहा है। अगर आपको अपने व्हाट्सएप की सेटिंग्स में अभी 'Subscriptions' का विकल्प नहीं दिख रहा है, तो कृपया ऐप को अपडेट करें और कुछ दिनों का इंतजार करें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News