WhatsApp New Update: व्हाट्सएप पर आ गया कमाल का फीचर, अब सीधे एक साथ कॉल पर जुड़ सकेंगे 32 लोग

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 08:54 AM (IST)

WhatsApp Web Group Video Call Update : दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए एक बहुत बड़ा और काम का फीचर पेश कर दिया है। कंपनी अब अपने 'वेब वर्जन' (WhatsApp Web) का तेजी से विस्तार कर रही है। नए अपडेट के तहत यूजर्स को अब अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के ब्राउज़र (जैसे Google Chrome या Microsoft Edge) पर ही ग्रुप वीडियो और ऑडियो कॉलिंग की सुविधा मिलने जा रही है।

इस नए फीचर की सबसे खास बात यह है कि इस ग्रुप कॉल में एक साथ अधिकतम (Maximum) 32 लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस सर्विस को Beta Version पर टेस्टिंग के लिए रोलआउट किया गया है जिसे आने वाले दिनों में सभी आम यूजर्स के लिए लाइव कर दिया जाएगा।

PunjabKesari

व्हाट्सएप वेब पर अभी तक आप केवल किसी एक व्यक्ति (Personal Chat) को ही वन-टू-वन वीडियो या वॉयस कॉल कर सकते थे। ग्रुप कॉलिंग के लिए यूजर्स को या तो मोबाइल का इस्तेमाल करना पड़ता था या फिर व्हाट्सएप का डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना पड़ता था। इस नए अपडेट के बाद आपको न तो मोबाइल की जरूरत होगी और न ही कंप्यूटर में कोई अलग से ऐप डाउनलोड करना होगा। आप सीधे ब्राउज़र पर व्हाट्सएप वेब खोलकर ग्रुप कॉलिंग का मजा ले सकेंगे।

PunjabKesari

वहीं इस नए फीचर के आने से कामकाजी लोगों और ऑफिस जाने वालों को बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है। लैपटॉप या कंप्यूटर में व्हाट्सएप वेब ओपन करते ही आपको ग्रुप में एक कॉल बटन दिखेगा। इस पर टैप करते ही आपको दो ऑप्शन—'वॉयस कॉल' और 'वीडियो कॉल' मिलेंगे। आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में 122 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, भारी मात्रा में एमडी बरामद

32 लोगों की क्षमता होने के कारण अब ऑफिस की छोटी-बड़ी मीटिंग्स सीधे व्हाट्सएप वेब से हो सकेंगी। इसके लिए बार-बार ज़ूम (Zoom) या गूगल मीट (Google Meet) पर जाकर नया लिंक बनाने और टाइम लिमिट की टेंशन लेने की जरूरत नहीं होगी।

PunjabKesari

प्राइवेसी और सुरक्षा का फुल ऑन वादा

सुरक्षा के मोर्चे पर व्हाट्सएप ने यूजर्स को पूरा भरोसा दिया है। मोबाइल ऐप की तरह व्हाट्सएप वेब पर होने वाली ग्रुप कॉलिंग भी पूरी तरह से एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड (End-to-End Encrypted) होगी। इसका मतलब यह है कि आपकी बातचीत पूरी तरह से सीक्रेट रहेगी और कंपनी या किसी तीसरे पक्ष का कोई भी व्यक्ति आपकी कॉल को सुन या देख नहीं सकेगा।

PunjabKesari

आने वाले दिनों में मिलेंगे और धांसू फीचर्स

व्हाट्सएप वेब को पूरी तरह से प्रोफेशनल बनाने के लिए कंपनी बहुत जल्द दो और बड़े फीचर्स जोड़ने जा रही है।

यह भी पढ़ें: YouTube पर वीडियो देखते-देखते जल्दी खत्म हो जाता है Data, तो घबराएं नहीं, बस बदल लें ये सेटिंग

पहला Call Link: मीटिंग शुरू करने के लिए आप कॉल का एक लिंक जनरेट करके ग्रुप के बाहर के लोगों को भी इनवाइट कर सकेंगे।

दूसरा Screen Sharing: कॉल के दौरान आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर की स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट, ऑफिस प्रेजेंटेशन (PPT), फाइल्स या जरूरी दस्तावेजों को बाकी 32 लोगों के साथ आसानी से लाइव शेयर कर सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News