अब चुपके से देख सकेंगे दूसरों की Stories, यूजर्स के लिए आया प्री-पेड प्लान, जानें क्या बंद हो जाएगा Free Instagram?

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 11:06 AM (IST)

Instagram 299 Prepaid Plan : सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी Meta ने भारतीय इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज दिया है। कंपनी ने भारत में अपनी एक नई प्रीमियम सेवा Instagram Plus की शुरुआत की है। इस सर्विस के तहत यूजर्स को हर महीने 299 रुपये का भुगतान करना होगा। यह ठीक उसी तरह काम करेगा जैसे आप नेटफ्लिक्स, जियो सिनेमा या सोनी लिव जैसी ओटीटी (OTT) ऐप्स के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन फीस देते हैं। इस पेड प्लान में यूजर्स को कई ऐसे खूफिया और एडवांस फीचर्स मिलेंगे जो अब तक ऐप में मौजूद नहीं थे।

जानें क्या बंद हो जाएगा Free Instagram?

मेटा ने साफ किया है कि आम यूजर्स को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इंस्टाग्राम का सामान्य (Standard) वर्जन पहले की तरह ही पूरी तरह मुफ्त रहेगा। 299 का यह चार्ज सिर्फ उन लोगों के लिए है जो ऐप के एडवांस, एक्स्ट्रा और वीआईपी फीचर्स का मजा लेना चाहते हैं।

PunjabKesari

इस प्रकार हैं ₹299 के इस मंथली प्लान में मिलने वाले फीचर्स :

Delhi Fire: शाहदरा के गांधी नगर बाजार में भीषण आग, संकरी गलियों के कारण घंटों फंसी रहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

चोरी-छिपे देखें स्टोरी (Secret Preview): इस फीचर की मदद से आप किसी भी यूजर की इंस्टाग्राम स्टोरी को चुपके से देख पाएंगे और सामने वाले की 'व्यूअर लिस्ट' में आपका नाम भी नहीं आएगा।

स्टोरी री-वॉच काउंट (Story Rewatch Count): अब आप यह आसानी से जान पाएंगे कि आपकी स्टोरी को किस-किस व्यक्ति ने बार-बार (दोबारा) खोलकर देखा है।

PunjabKesari

48 घंटे की वैलिडिटी: अभी तक इंस्टाग्राम पर लगाई गई स्टोरी 24 घंटे में गायब हो जाती है लेकिन प्लस यूजर्स की स्टोरी पूरे 48 घंटे (2 दिन) तक प्रोफाइल पर टिकी रहेगी।

वहीं अगर आप इंस्टाग्राम प्लस का सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो आपको अपने अकाउंट को कस्टमाइज करने के लिए कई नए विकल्प मिलेंगे। अभी तक आप अपनी प्रोफाइल ग्रिड पर सिर्फ 3 पोस्ट पिन कर सकते थे लेकिन नए प्लान में अधिकतम 6 पोस्ट को पिन करने की सुविधा मिलेगी। प्लस यूजर्स को हर हफ्ते अपनी एक स्टोरी को 'स्पॉटलाइट' (Spotlight) करने का मौका मिलेगा जिससे उस स्टोरी को आम यूजर्स के मुकाबले ज्यादा विजिबिलिटी (ज्यादा लोगों तक पहुंच) मिलेगी।

PunjabKesari

चैटिंग और कमेंट्स के लिए शानदार एनिमेटेड सुपर स्पेशल इमोजी और एनिमेटेड हार्ट रिएक्शन मिलेंगे। इसके अलावा प्रोफाइल बायो के लिए स्टाइलिश डिजाइनर फॉन्ट्स और कस्टम ऐप आइकॉन बदलने का एक्सेस भी दिया जाएगा। क्लोज फ्रेंड्स की तरह ही आप कई अलग-अलग कैटेगरीज में कस्टम ऑडियंस लिस्ट बना सकेंगे। साथ ही आपकी स्टोरी किसने देखी उस लिस्ट में से आप किसी भी यूजर का नाम डायरेक्ट सर्च भी कर पाएंगे।

क्या है मेटा का असली मकसद

दरअसल मेटा कंपनी ने अपनी कमाई की रणनीति (Revenue Strategy) में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी अब विज्ञापनों (Ads) पर अपनी निर्भरता को कम करना चाहती है। इसी वजह से 'इंस्टाग्राम प्लस' जैसे डायरेक्ट पेड मॉडल को लाया गया है ताकि कंपनी के पास सीधे रेवेन्यू जनरेट करने के नए रास्ते खुल सकें। मेटा का कहना है कि आने वाले समय में प्लस सब्सक्राइबर्स के लिए और भी कई शानदार फीचर्स रोल आउट किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News