PM मोदी के बयान से जुड़ी विपुल शाह की ‘Governor’! बोले- ''देशभक्ति जिम्मेदारी निभाने में भी होती है''
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 05:57 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Vipul Amrutlal Shah ने हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi के आर्थिक स्थिरता से जुड़े संदेश पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्ममेकर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री की चिंताओं से पूरी तरह सहमत हैं और देश की अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए उठाए जा रहे कदम बेहद जरूरी हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘Governor’ का जिक्र करते हुए बताया कि फिल्म भी इसी तरह की आर्थिक पृष्ठभूमि से प्रेरित है।
1990 के आर्थिक संकट पर आधारित है फिल्म
Vipul Amrutlal Shah की अगली फिल्म ‘Governor’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म 1990 के दशक में भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट और गल्फ वॉर के दौर को दिखाएगी। उस समय देश की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि भारत को अपना सोना विदेश भेजना पड़ा था। फिल्म इसी कठिन दौर की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।
विपुल शाह ने कही ये बड़ी बात
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में Vipul Amrutlal Shah ने लिखा, “मैं हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जताई गई चिंता से पूरी तरह सहमत हूं। ईंधन के इस्तेमाल में सावधानी और सोने की खरीदारी को लेकर समझदारी जैसे कदम भारत की आर्थिक स्थिरता और विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा से जुड़े हैं। उन्होंने आगे कहा, “दिलचस्प बात यह है कि मेरी फिल्म Governor भी ऐसी ही पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म साल 1990 पर सेट है, जब गल्फ वॉर ने भारत की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया था। आज फिर वैश्विक ईंधन संकट और भू-राजनीतिक तनाव के बीच वही हालात याद आने लगे हैं। कभी-कभी देशभक्ति जिम्मेदारी निभाने में भी होती है।”
A post shared by Sunshine Pictures (@sunshinepicturesofficial)
मनोज बाजपेयी निभाएंगे RBI गवर्नर का किरदार
फिल्म में Manoj Bajpayee रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के रोल में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस किरदार में वह बिल्कुल अलग और इंटेंस अंदाज में दिखाई देंगे। फिल्म का टीज़र पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसने अपनी गंभीर कहानी और दमदार टोन से दर्शकों का ध्यान खींचा है।
चिन्मय मंडलेकर ने संभाली निर्देशन की कमान
फिल्म का निर्देशन मशहूर मराठी फिल्ममेकर और अभिनेता Chinmay Mandlekar ने किया है। फिल्म को Sunshine Pictures के बैनर तले बनाया गया है और इसे Vipul Amrutlal Shah ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के सह-निर्माता आशीन ए. शाह हैं।
संगीत और लेखन टीम भी है खास
फिल्म की कहानी और लेखन सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और Vipul Amrutlal Shah ने मिलकर किया है। वहीं फिल्म में गीत Javed Akhtar ने लिखे हैं और संगीत Amit Trivedi ने दिया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
तेजतर्रार डायलॉग्स और मजबूत कहानी से सजी ‘Governor’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर अभी से दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती नजर आ रही है।
