Vikrant Massey Birthday : घर की गरीबी पर अपनों ने छोड़ा साथ, आज Bollywood का चमकता सितारा है ये टीवी स्टार

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 10:04 AM (IST)

Mumbai : विक्रांत मैसी बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपने दम पर इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। आज विक्रांत मैसी अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी जिंदगी का संघर्ष और सफलता की कहानी एक प्रेरणा की तरह है। एक समय ऐसा भी था जब उनकी आर्थिक स्थिति का मजाक बनाकर दोस्तों ने उनसे दूरी बना ली थी लेकिन आज वही विक्रांत बॉलीवुड के सफल और हिट अभिनेताओं में गिने जाते हैं।

टीवी से की थी करियर की शुरुआत
विक्रांत मैसी का जन्म 3 अप्रैल 1987 को मुंबई में एक साधारण परिवार में हुआ था। बचपन से ही उन्हें अभिनय और कला में रुचि थी, इसलिए उन्होंने अभिनेता बनने का सपना देखा। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए और कैफे में भी नौकरी की, लेकिन अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ा।

Vikrant Massey Birthday

साल 2007 में उन्हें पहला ब्रेक मिला और टीवी सीरियल धूम मचालो धूम में आमिर हसन का किरदार निभाने का मौका मिला। यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई। इसके बाद उन्होंने ‘धरमवीर’ सीरियल में काम किया और फिर साल 2009 में ‘बालिका बधु’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इस सीरियल ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बना दिया।

फिल्मों और ओ.टी.टी में बनाई अलग पहचान
टीवी में सफलता हासिल करने के बाद विक्रांत ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2013 में उन्हें फिल्म ‘लुटेरा’ में काम करने का मौका मिला, जिसमें रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थे। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन विक्रांत के अभिनय की काफी तारीफ हुई।

Vikrant Massey Birthday

इसके बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में लगातार काम किया। वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ ने उन्हें ओटीटी की दुनिया में जबरदस्त पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काम किया और आज वे बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में शामिल हैं।हाल ही में विक्रांत मैसी फिल्म ओ रोमियो में नजर आए थे और आने वाले समय में उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज होने वाले हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

Vikrant Massey Birthday


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News