पटना से पूरे देश में गूंजा था ''पुष्पा'' का नाम, अल्लू अर्जुन के ऐतिहासिक इवेंट को हुए दो साल
punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2026 - 05:45 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसे पल होते हैं, जो किसी फिल्म की रिलीज से पहले ही उसके स्टारडम की ताकत दिखा देते हैं। अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' का पटना ट्रेलर लॉन्च भी ऐसा ही एक यादगार मौका था। 17 नवंबर 2024 को आयोजित इस कार्यक्रम में अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए दो लाख से अधिक लोग जुटे थे। वहीं, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इस इवेंट को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अब इस ऐतिहासिक आयोजन के दो साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक बार फिर उस दिन की तस्वीरें, वीडियो और फैंस का उत्साह चर्चा में है।
पटना में उमड़ा था फैंस का सैलाब
'पुष्पा 2: द रूल' का ट्रेलर लॉन्च सिर्फ एक फिल्मी कार्यक्रम बनकर नहीं रहा, बल्कि यह अल्लू अर्जुन के स्टारडम का बड़ा प्रदर्शन बन गया था। पटना में आयोजित इस इवेंट में दो लाख से ज्यादा लोगों की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास की सड़कों तक प्रशंसकों की भारी भीड़ दिखाई दी। हर कोई अल्लू अर्जुन को करीब से देखने और फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित था।
इस आयोजन की खास बात यह भी रही कि इतने बड़े स्तर पर किसी हिंदी भाषी शहर में दक्षिण भारतीय सुपरस्टार के लिए दर्शकों का जुटना उनकी देशव्यापी लोकप्रियता को दिखाता है। अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच अल्लू अर्जुन की पहचान किस तरह मजबूत हुई है, पटना का यह नजारा उसका उदाहरण बन गया।
यूट्यूब पर भी बना था व्यूअरशिप का बड़ा रिकॉर्ड
इस इवेंट की चर्चा सिर्फ पटना तक सीमित नहीं रही। कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान यूट्यूब पर एक साथ करीब 2.6 लाख दर्शक जुड़े थे। यानी जो लोग कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके, उन्होंने ऑनलाइन इस जश्न का हिस्सा बनना पसंद किया। इतनी बड़ी संख्या में लाइव दर्शकों की मौजूदगी ने इसे भारतीय सिनेमा के चर्चित प्रमोशनल इवेंट्स में शामिल कर दिया।
#2YearsForIconicPushpa2PatnaEvent 🥵🔥🔥🔥🔥 https://t.co/SbVL3EdvUo
— Bunny_boy_private (@Bunnyboiprivate) November 17, 2026
जमीन पर लाखों प्रशंसकों की मौजूदगी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक साथ लाखों लोगों का जुड़ना इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत रही। इसने फिल्मों के प्रचार के पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर दर्शकों की भागीदारी का नया उदाहरण पेश किया।
From one spark in Patna to a roaring wildfire across the nation. #Pushpa2 madness was born this day. 🔥🔥 #2YearsForHistoricPushpa2PatnaEvent https://t.co/PHohkyKxMX
— DuvvadaJagannadham🗡️ (@SakethforRaaka) November 17, 2026
सोशल मीडिया पर फिर याद आया अल्लू अर्जुन का स्टारडम
पटना ट्रेलर लॉन्च के दो साल पूरे होने पर प्रशंसक एक्स पर पुराने पलों को याद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस आयोजन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े फैन इवेंट्स में से एक बताया। एक प्रशंसक ने हैशटैग #2YearsForIconicPushpa2PatnaEvent के साथ अपनी खुशी जाहिर की।
2 years for Patna event 🙇🏻🔥 The largest fan gathering in India 📈🥵 https://t.co/ffamgJap3n
— Pranu (@Allu_Hemsworth) November 17, 2026
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि पटना से शुरू हुई दीवानगी पूरे देश में फैल गई थी। एक अन्य प्रशंसक ने इस आयोजन को भारत में फैंस का सबसे बड़ा जमावड़ा बताया। कुछ लोगों ने उस दिन को याद करते हुए कहा कि पटना में अल्लू अर्जुन के स्टारडम की असली झलक देखने को मिली थी।
'पुष्पा 2' की लोकप्रियता का बड़ा संकेत बना था यह आयोजन
सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त उत्साह था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। पहले पार्ट की सफलता के बाद दर्शक इसके अगले हिस्से का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में पटना में हुआ ट्रेलर लॉन्च फिल्म के प्रचार अभियान का सबसे चर्चित पड़ाव बन गया।
दो साल बाद भी इस आयोजन को याद किया जाना बताता है कि अल्लू अर्जुन और 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी का दर्शकों पर कितना गहरा प्रभाव रहा है। पटना की उस शाम ने साबित कर दिया था कि किसी सुपरस्टार का क्रेज भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से कहीं आगे जा सकता है।
