लग्जरी लाइफ जीती हैं Urmila Matondkar, जानिए कहां से होती है कमाई और कितनी है उनकी Net Worth ?
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 12:37 PM (IST)
Urmila Matondkar : Urmila Matondkar बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्हें प्यार से रंगीला गर्ल कहा जाता है। अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ उर्मिला अपनी आलीशान और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस के पास कितनी संपत्ति है और उनकी कमाई का प्रमुख स्त्रोत्र क्या हैं ?

कितनी है Urmila Matondkar की नेटवर्थ ?
रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला की नेटवर्थ कम से कम 68.28 करोड़ है। साल 2019 में चुनवी हलफनामे के दौरान उमरीला ने अपनी सम्पति से जुड़ी कई जानकारियां साझा की थीं। उन्होंने बताया था कि उनके पास 1.27 करोड़ रुपये की हीरे की ज्वेलरी है। इसके अलावा उमरीला के पास 1.48 रुपए मूल्य के सोने के सिक्के और करीब 17.65 लाख रुपये की गोल्ड जूलरी भी मौजूद है।
इन जगहों पर उर्मिला ने किया हुआ है इन्वेस्ट
आपको बता दें कि उर्मिला के पास बहुत सी प्रॉपर्टी भी है। उनके काम 3 फ्लैट हैं। एक फ्लैट 9 करोड़, दूसरा 8 और तीसरा कम से कम 2 करोड़ का है। इतना ही नहीं उर्मिला के पास एक जमीन भी है, जिसकी कीमत कुल 60 लाख रुपए है।

उर्मिला मातोंडकर के पास पीएफ खाते में करीब 62 लाख रुपये जमा हैं, जबकि उनके बैंक खातों में 51 लाख रुपये से अधिक की राशि मौजूद है। निवेश की बात करें तो उन्होंने लगभग 34 करोड़ रुपये के शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड्स में निवेश किया हुआ है। उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल का अंदाजा उनकी महंगी कारों से भी लगाया जा सकता है, जिनमें एक शानदार मर्सिडीज कार भी शामिल है। खास बात यह है कि उर्मिला पर किसी तरह का कोई बैंक लोन नहीं है।

2016 में हुई थी उर्मिला की शादी
2016 में उर्मिला ने मोहसिन अख्तर संग शादी की थी और यह ज्यादा दिन नहीं चली। 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और तलाक ले लिया। फ़िलहाल उर्मिला इस समय सिंगल हैं लेकिन उनके एक्स पति मोहसिन ने हाल ही में दूसरी शादी कर ली है और सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
एक्टिंग के अलावा उर्मिला का योगदान पॉलिटिकल पार्टी में भी है और 2019 मे उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था लेकिन 2020 में उन्होंने इस पार्टी को छोड़कर शिवसेना का दामन थाम लिया था।
