IPL जीत के बाद भक्ति में लीन हुए Virat Kohli, पत्नी Anushka Sharma संग प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे वृन्दावन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 01:58 PM (IST)

Virat Kohli and Anushka Sharma : हाल ही में विराट कोहली ने शानदार जीत हासिल की है और दूसरी बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया है। इस बार खास बात यह थी कि विराट को सपोर्ट करने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का भी स्टेडियम पहुंची। इस जीत के बाद दोनों पति-पत्नी वृन्दावन पहुंचे और वहां जाकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। 

विराट और अनुष्का ने वृंदावन स्थित राधा केली कुंज आश्रम का दौरा किया और प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल तस्वीरों में दोनों आश्रम से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर अलग ही सुकून दिखाई दे रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब दोनों प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन के लिए पहुंचे हो। पिछले कुछ वर्षो में दोनों कई बार वृन्दावन जा चुके है। यह कपल अक्सर अध्यात्म और आस्था के प्रति अपनी आस्था जाहिर करता रहता है और कई धार्मिक आयोजनों में भी साथ दिखाई देता है। 

इसी के साथ आरसीबी की जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने टीम की सफलता का जमकर जश्न मनाया। मैच के दौरान और उसके बाद उनकी ख़ुशी देखने लायक थी। सोशल मीडिया पर उनके कई पोस्ट और वीडियो भी चर्चा में रहें, जिनमें वह टीम का उत्सव मनाती हुई नजार आ रही हैं। 

गौरमतलब है कि आरसीबी ने फ़ाइनल मुकाबले में गुजरात  टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल तरोपज्ञ अपने नाम की और इस ऐताहिसक जीत के बाद विराट-अनुष्का ने ख़ुशी को आध्यात्मिक आशीर्वाद के साथ खास बना दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News