एक बार फिर Postponed हुई Yash की Toxic, मेकर्स ने बताया कब तक करना होगा इन्तजार, फैंस को लगा झटका

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 01:05 PM (IST)

Yash Toxic : धुरंधर के बाद लोग यश की Toxic को लेकर काफी उत्तेजित थे। पहले ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन इसकी तारीख बदलकर 4 जून को कर दी थी लेकिन अब फिर से  फैंस को एक बड़ा झटका मिला है। अब मेकर्स ने बताया की यश की टॉक्सिक अब 4 जून को भी सिनेमाघरों में नहीं आएगी। मेकर्स ने खुद इंस्टग्राम पर पोस्ट शेयर कर के ये जानकारी दी है। 

जल्द ही दस्तक देगी सिनेमाघरों में 
रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने बताया की मूवी पूरी हो चुकी है और रिलीज़ होने के लिए भी बिल्कुल तैयार है। थोड़े दिनों बाद इसलि रिलीज़ डेट का एलान किया जाएगा। वैश्विक वितरण और साझेदारियों को देखते हुए मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज़ डेट को टाल दिया है और मूवी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

यश ने दिया ये ब्यान 
यश ने सोशल मीडिया पर बताया की फिल्में तो बनाते हैं लेकिन कुछ फिल्में हमें सिनेमा से प्यार करना सिखाती हैं। टॉक्सिक भी कुछ इसी तरह है।  हमारा भी यह फ़र्ज़ बनता है कि भारतीय मंच को वैश्विक मंच तक लेकर जाएं। 

गीतू मोहनदास द्वारा बनाई गई टॉक्सिक में यश डबल रोले में नज़र आ सकते हैं। वहीं कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी इसके मुख्य किरदार निभाती हुई नज़र आएंगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News