Ranveer Allahbadia के बाद अब Samay Raina ने रिवील की अपनी गर्लफ्रेंड, फोटो देख फैंस के उड़ गए होश

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 05:17 PM (IST)

Samay Raina Girlfriend : इंडिया के जाने-माने कॉमेडियन Samay Raina India's Got Latent कंट्रोवर्सी के बाद फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर अपना शो Still Alive डाला है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है और अब समय का Still Alive Ott प्लेटफार्म पर टॉप 5 में एंट्री मार चुका है। समय ने अपने इस शो में  India's Got Latent में हुई कंट्रोवर्सी को डिटेल से बताया है। इसमें उन्होंने उस सवाल का भी जिक्र किया है, जिसके बाद से ही वो और Ranveer Allahabadia बुरी तरह कोर्ट में फस गए थे। इसी कंट्रोवर्सी के बीच Ranveer Allahabadia को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया। 

इसके बाद से ही फैंस अब समय रैना की भी गर्लफ्रेंड देखना चाहते हैं। जब समय रैना ने इंस्टग्राम की स्टोरी पर अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो डाली तो पूरा सोशल मीडिया हैरान हो गया। 

samay Raina girlfriend

समय रैना की गर्लफ्रेंड का खुलासा
समय रैना अपने फैंस से बातचीत करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लेते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग डाला, जिसमें उनके एक फैन ने उनसे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो पोस्ट करने को कहा। इसके बाद ही समय रैना ने अपने बेस्टफ्रेंड बलराज के साथ फोटो डाल दी। समय रैना अपने दर्शकों को हसाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। चाहे फिर वो सोशल मीडिया हो या फिर standup कॉमेडी।  

क्या थी India's Got Latent कॉन्ट्रोवर्सी ?
समय रैना का रियलिटी शो जब पीक पर था तभी कुछ ऐसा हुआ की उन्हें सब कुछ अचानक बंद करना पड़ा। हुआ कुछ ऐसा था कि शो के बीच रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता पर आपत्तिजनक सवाल पूछ लिए था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं उनके ऊपर बहुत से केस भी हुए और रणवीर को भी अपने पॉडकास्ट कुछ समय के लिए छोड़ने पड़े। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News