जल्द ही Ahaan Panday करेंगे Mohit Suri के साथ काम, Yash Raj Films के साथ फिर आएगी रोमांटिक मूवी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 06:21 PM (IST)

Ahaan Panday New Movie :सैयारा का क्रेज अभी तक बरकरार है। सिनेमा के बाद नेटफ्लिक्स पर अभी भी सैयारा को उतना ही प्यार मिल रहा है जितना पहले मिल रहा था। सैयारा के फेम एक्टर Ahaan Panday और Aneet Padda थे। सैयारा के बाद से ही Ahaan Panday की लोकप्रियता पहले से ज्यादा बढ़ गई है। इस फिल्म निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। लोगों से इतना सारा प्यार मिलने के बाद अब मोहित सूरी ने फिर से फैसला किया है कि वे  Ahaan Panday के साथ काम करेंगे। जो लोग Ahaan Panday को प्यार करते हैं उनके लिए ये खबर बेहद ही खास होने वाली है। 

Ahaan Panday new  movie

Yash Raj Films के साथ काम करेंगे मोहित सूरी और Ahaan Panday 
एक रिपोर्ट के अनुसार मोहित सुरी ने अपनी नई कहानी की स्टोरी लिख ली है, जो कि एक रोम-कॉम मूवी होगी। इस मूवी में रोमांस और कॉमेडी का तड़का होगा। इस फिल्म के लिए पहले किसी और अभिनेता का चयन किया था लेकिन कहानी के हिसाब से उनका रोल ठीक नहीं लगा।  सैयारा के बाद Ahaan Panday ने लोगों के दिल में अपनी छाप छोड़ दी थी। आदित्य चोपड़ा की सलाह के बाद इस मूवी को लिखा गया है। निर्माता के अनुसार दर्शकों को अहान पांडे का ये रूप बहुत पसंद आएगा। 

Ahaan Panday new  movie

Ahaan Panday का वर्क फ्रंट 
अगर अहान पांडे के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अभी वो अली अब्बास जफर की एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वो रोमांस के साथ-साथ एक्शन भी करते दिखाई देंगे। 
 Ahaan Panday new  movie
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News