हर कोई मेरा दिवाना है, Tom Cruise को भी मुझ पर Crush है, Mallika Sherawat बोलीं- ‘हम साथ में पार्टी करते हैं’

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 01:07 PM (IST)

Mallika Sherawat on Tom Cruise : बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत जल्द ही रियलटी शो 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 में नजर आने वाली हैं। यह शो 13 अगस्त 2026 से  अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। शो के प्रीमियर से पहले मल्लिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता  टॉम क्रूज को लेकर एक दिलचस्प दावा करती दिखाई दे रही हैं। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। 

टॉम क्रूज को है मल्लिका शेरावत पर क्रश 
वायरल वीडियो में मल्लिका शेरावत यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को उन पर क्रश है। उनका यह दावा सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। क्लिप में कॉमेडियन कुल्लू मल्लिका से मजाकिया अंदाज में सवाल करते हैं कि क्या कभी उन्हें किसी सेलेब्रिटी पर क्रश हुआ है या फिर हमेशा लोग ही उन पर अपना दिल हार बैठते हैं। 
 
टॉम क्रूज के साथ पार्टी करती हूं
मल्लिका ने इस सवाल का जवाबा देते हुए मजाकिया अंदाज में कहा की अक्सर लोगों का क्रिश उन्ही पर होता है। उन्होंने दावा किया कि इन दिनों हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज भी उन्हें पसंद करते हैं। मल्लिका ने कहा कि वह मजाक नहीं कर रही हैं और अगर उनके पास उस समय फ़ोन होता तो वह इसका वीडियो भी दिखा सकती थीं। 

उनकी बात सुनकर कुल्लू और अभिषेक मल्हान ने उत्सुकता से पुछा कि आखिर टॉम क्रूज उन्हें किस तरह के वीडियो भेजते हैं और वह उन्हें स्नैप्स भेज रहे हैं। 
इस पर मल्लिका ने सफाई देते हुए बताया कि ये वीडियो उस समय के हैं, जब दोनों ने साथ में पार्टी की थी। उन्होंने टॉम की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार बताया। मल्लिका के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

कब से शुरू होगा द ट्रेटर्स' सीजन 2 
रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन की मेजबानी एक बार फिर करण जौहर करते नजर आएंगे। इस सीजन में कुल 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, दलीप ताहिल, शाहनील गिल, शालिनी पासी, रणवीर बरार, आदित्य कुलश्रेष्ठ, हरमन बावेजा, प्रिश, रिदा थराना, साउंडस मौफाकिर और रैपर इक्का जैसे नाम शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News