तुम्हे सफाई कर्मचारी की नौकरी भी नहीं मिली... Rakhi Sawant पर बरसीं Kangana Ranaut, बोलीं- बस मेरी रील्स देखकर रोती रहो

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 05:32 PM (IST)

Kangana Ranaut on Rakhi Sawant : एक्ट्रेस और नेता कंगना रनौत ने राखी सावंत के तीखे हमले पर प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में राखी की टिप्पणियों वाली एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया।

कंगना ने राखी पर निशाना साधते हुए एक लंबा नोट लिखा और कहा कि तमाम कोशिशों और 'फेवर' (मदद) के बावजूद, वह सफाई कर्मचारी की नौकरी भी हासिल नहीं कर सकतीं।

Kangana Ranaut on Rakhi Sawant

उन्होंने लिखा, "सिर्फ वही नहीं, बल्कि ज्यादातर सफल और कड़वाहट से भरे लोग अपनी जलन/ईर्ष्या, नाकामियों और अहंकार को संतुष्ट और सही ठहराने के लिए सफल महिलाओं के चरित्र पर कीचड़ उछालते हैं लेकिन अब समय आ गया है कि हम ऐसे बार-बार होने वाले, जानबूझकर किए गए हमलों और सार्वजनिक रूप से चरित्र हनन से प्रभावित होना बंद करें, हमें अपमानित और आहत महसूस करना बंद करना होगा और खुद को बार-बार सफाई देना भी बंद करना होगा।

उन्होंने आगे कहा, "तो हां मेरे प्यारों !! आप सफलता के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं, लेकिन पता है क्या !! बदकिस्मती से किसी को आपसे कुछ नहीं चाहिए। याद रखें, आपके सभी फेवर  मिलाकर भी आपको सफाई कर्मचारी की नौकरी नहीं मिली—उसके लिए भी कुछ काबिलियत और हुनर ​​की जरूरत होती है। तो निश्चिंत रहें, चाहे मदद मिले या न मिले, आप कहीं नहीं पहुंचने वालीं। इसलिए आराम से बैठें, मेरी रील्स देखें और रोती रहें।

कंगना का यह जवाब तब आया है जब राखी सावंत ने बीजेपी नेताओं के बारे में यौन संकेत वाली टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था। राखी ने एक पॉडकास्ट के दौरान ये अपमानजनक बातें कहीं, जिनमें उन्होंने इशारा किया कि कंगना रनौत और स्मृति ईरानी दोनों का राजनीतिक सीढ़ी चढ़ने के पीछे का अतीत संदिग्ध रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब राखी ने कंगना रनौत पर निजी और अपमानजनक टिप्पणियाँ की हैं। CJP विरोध प्रदर्शनों से जुड़े विवाद के दौरान, राखी सावंत ने 'जेन जी' (Gen Z) के बारे में कंगना की टिप्पणियों पर उन्हें चुड़ैल और गटर माउथ कहा था। कंगना बेबाकी से अपनी बात कहने और जो लोग हद पार करते हैं उन्हें करारा जवाब देने के लिए जानी जाती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News