Aamir Khan पर हमला करना चाहते थे शूटर्स, लेकिन Tiger Shroff पर चली गोलियां, फायरिंग केस में सामने आया नया खुलासा

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 02:18 PM (IST)

Tiger Shroff Firing Update : 18 अक्टूबर को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस अब तक कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, इस केस में एक नया और चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर श्रॉफ से पहले हमलावरों ने अभिनेता आमिर खान के घर की रेकी की थी। दावा किया जा रहा है कि इस पूरे मामले में आमिर खान पहले निशाने पर थे। आखिर हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ को कैसे टारगेट किया और इस मामले में आमिर खान का नाम कैसे सामने आया ? आइए जानते हैं पूरे मामले की जानकारी। 

 Tiger Shroff नहीं आमिर खान थे निशाना
एक रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच में पुलिस को पूछताछ के दौरान कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टाइगर श्रॉफ हमलवारों के  शुरुआती निशाने पर नहीं थे बल्कि इससे पहले उन्होंने अभिनेता आमिर खान को टारगेट करने की योजना बनाई थी। 
हालांकि, इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। 
 
इसके अलावा हमलावरों ने आमिर ने आमिर खान के मुंबई स्थित घर की कथित तौर पर तीन बार रेकी की थी। इस दौरान उन्होंने अभिनेता की गतिविधियों पर नजर रखने और उनके आने-जाने के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। हालांकि, हमला करने का अनुकूल मौका नहीं मिल पाने के कारण वे कथित तौर पर अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके।

इसके बाद कर दी टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग 
जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, आमिर खान पर हमला करने की  कथित योजना नाकाम रहने के बाद हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का प्लान बनाया। बताया जा रहा है कि टाइगर जुहू स्थित एक पार्क में फुटबॉल खेलने के लिए आते थे। हमलावरों ने इसी बात का फायदा उठाया और मौका मिलने पर उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हालांकि, इस मामले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। 

इससे पहले भी टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच के दौरान कुछ अन्य बॉलीवुड सितारों के नाम संभावित निशाने के तौर पर सामने आने की खबरें आई थीं। इनमें रणबीर कपूर, सलमान खान और अक्षय कुमार के नाम भी शामिल बताए गए थे। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News