हाथ पर लाल धब्बे और चोटों के निशान...Tiger Shroff पर हुई फायरिंग के बाद अब कैसी है एक्टर की हालत ? Team ने शेयर की वीडियो
punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 07:22 PM (IST)
Tiger Shroff Injured Hand : मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस जाँच में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। इस घटना के बाद से ही टाइगर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं, जिसकी मुख्य वजह इंटरनेट पर वायरल हो रहे उनके दो वीडियो हैं। पहली वीडियो में टाइगर ने अपने हाथों और शरीर में पट्टियां बांधी हुई थीं। दूसरी वीडियो में जब वो बिना पट्टियों के सामने आए तो लोगों को उनकी त्वचा पर चोट का कोई भी निशान या घाव नजर नहीं आया। इसके चलते नेटिजन्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया और फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया।
ट्रोलिंग के इस दौर के बीच अब टाइगर श्रॉफ की टीम ने मोर्चा संभालते हुए सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने हमले के बाद टाइगर को आई असली चोटों को साफ तौर पर दिखाया है और सोशल मीडिया पर भ्रम फैला रहे ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
टाइगर की टीम ने शेयर की वीडियो
टाइगर श्रॉफ की टीम द्वारा संचालित उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा था, "ईश्वर की कृपा है।" इस छोटी क्लिप में उनके हाथ पर कई छोटे-छोटे निशान और लाल धब्बे दिखाई दे रहे हैं।
तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया है। इनकी पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान उर्फ सुक्का; बिहार के बेगूसराय का रहने वाला और मुंबई में रह रहा रितिक कुर्मी उर्फ रोशन और हरियाणा के फूल सिंह के रूप में हुई है।
मुंबई पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
