शादी से पहले ही Tejasswi Prakash कर ली है Baby Planning, जवाब सुनकर उड़ गए Neha Dhupia के होश... आपके बच्चे प्लान करके हुए थे ?
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 04:54 PM (IST)
Tejasswi Prakash : तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। जब से करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज़ किया है, तब से ही हर जगह बस उन्ही की चर्चा हो रही है। अब इसके बाद तेजस्वी प्रकाश ने फिर से एक ऐसा ब्यान दिया है, जिसे सुनकर सारे काफी हैरान हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं क्या कहा तेजस्वी प्रकाश ने ऐसा-

आपको बता दें कि नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी ने एक शो शुरू किया है, जिसका नाम है डबल डेट। इस शो में सबसे पहले भारती और हर्ष पहुंचे थे और इसके बाद तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की इस शो में एंट्री हुई है। बातचीत के दौरान शादी से बात लेकर सीधा बच्चों पर पहुंच गई। ऐसे में नेहा धूपिया ने सवाल करते हुए कहा कि वो और करण बच्चे कब प्लान कर रहे हैं ? इसके बाद तेजस्वी ने ऐसा जवाब दिया कि वहां बैठे सभी लोग काफी हैरान हो गए।

तेजस्वी प्रकाश ने दिए ये जवाब
तेजस्वी प्रकाश ने इसका जवाब देते हुए कहा कि 'अगर बच्चे प्लान करके होते, तो क्या आपके बच्चे प्लान करके हुए थे ? उनकी यह बात सुनकर ही सब काफी हक्के-बक्के रह गए। इस बात का सीधा इशारा नेहा धूपिया की तरफ था क्योंकि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। ऐसा जवाब सुनने के बाद हर जगह हंसी-मजाक का माहौल बन गया। अंगद बेदी को उनका यह जवाब काफी अच्छा लगा। इसके बाद नेहा ने फिर सवाल किया कि कुछ लोग ' प्लान करके भी बेबी प्लान करते हैं '। Tejasswi Prakash ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें महसूस होता है कि शायद उनके बच्चे भी बिना किसी खास प्लानिंग के ही होंगे।

ऐसी है करण कुंद्रा और तेजस्वी की लव स्टोरी
Karan Kundrra और Tejasswi Prakash की प्रेम कहानी लंबे समय से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों पहली बार Bigg Boss 15 में मिले थे, जहां उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब करण ने तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया है।
