Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर ख़ुशी से झूमी Sonakshi Sinha, कहा- मुझे भी Gen Z बनना है, सल्यूट है आपको
punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 01:20 PM (IST)
Sonakshi Sinha on Dharmendra Pradhan : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर छात्र कई दिनों से लगातार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में जेन-जी के युवाओं ने हिस्सा लिया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने के बाद छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने वाली कई फ़िल्मी सितारों ने इसे बड़े जीत बताया। इसी कड़ी में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जेन-जी की सराहना की और उनके संघर्ष को सलाम किया।
Gen-Z एक आर्ट हैं
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर ख़ुशी जाहिर करती नजर आई। वीडियो में उन्होंने जेन-जी की जमकर की और यह स्वीकार किया कि वह पहले इस पीढ़ी को गंभीरता से नहीं लेती थीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, आप लोगों ने आज कमाल कर दिया। मैं तो एक आर्टिस्ट हूं लेकिन जेन-जी खुद एक आर्ट है। साथ ही उन्होंने इस पीढ़ी को पहले कम आंकने के लिए उनसे माफ़ी भी मांगी।
सोनाक्षी ने Gen-Z से वालों से मांगी माफ़ी
इसके बाद सोनाक्षी ने आगे वीडियो में कहा कि वह पहले जेन-जी को बिल्कुल गंभीरता से नहीं लेती थीं। उन्हें लगता था कि पीढ़ी थोड़ी देर काम करके थी थक जाती थी और उनसे ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती लेकिन अब उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में उठक-बैठक लगाकार जेन-जी से माफ़ी मांगी और कहा की अब वह कभी भी इस पीढ़ी को कम नहीं समझेंगी। सोनाक्षी ने जेन-जी के संगर्ष और हौसले की तारीफ करते हुए कहा की वह उन्हें दिल से सलाम करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब उनका मन करता है कि वह भी जेन-जी जैसे बनें और क्योंकि उन्होंने जो कर दिखाया है, वह सचमुच अविश्वसनीय है।
मिलेनियल का दिमाग सठिया गया है
इसी के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा कि- 'सॉरी! मेरा मतलब था कि मुझे तुम पर गर्व है और तुम्हारा शुक्रिया। ब्रो अब... लगता है इस मिलेनियल का दिमाग फिर गया है'। साथ ही आज की तारीख का जिक्र करते हुए लिखा है, '25.07.2026. क्या ही दिन है'।
