सरकार का साथ दो तो अंधभक्त, विरोध करो तो Cool... CJP आंदोलन के बीच काजोल की बहन Tanishaa Mukerji का फूटा गुस्सा
punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 01:51 PM (IST)
Tanishaa Mukerji Statement on CJP Movement : एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी, जिन्होंने पहले महाराष्ट्र राज्य बिजली बोर्ड को माफिया कहा था, ने एक और सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय रखी है। रविवार को एक्ट्रेस ने X (पहले ट्विटर) पर एक लंबा नोट लिखा और "अच्छे-खासे पढ़े-लिखे, खुद को ऊंचा समझने वाले हिंदुओं पर निशाना साधा।
एक्ट्रेस उन लोगों के एक वर्ग को निशाना बना रही थीं जो टेक दिग्गज एलन मस्क के पक्ष में बोल रहे थे और मस्क के प्लेटफॉर्म X पर एक भारतीय अरबपति से उनकी नाराजगी का समर्थन कर रहे थे।
I am truly shocked by the blind hate of some supposedly well educated elitist Hindus that live with a complete British hangover ! If u love london and America so much. Pls leave ! We don’t want u here trying to put us down! Yes there are a lot of problems but it takes time and look where we have reached in the last 10 years. ! If we support our govt we are #andhbhakts and uneducated. But if we support factions trying to destroy this country from America and Germany we are cool and woke ! There is a war for ur mindset. Ur attention and ur thoughts. But pls don’t be so influenced by media that you refuse to use ur own common sense! Things should be logical factual. And a society ruled by laws is the way we stay safe.
— Tanishaa S Mukerji (@TanishaaMukerji) October 11, 2026
उन्होंने लिखा, "मैं कुछ ऐसे तथाकथित अच्छे-खासे पढ़े-लिखे, खुद को ऊंचा समझने वाले हिंदुओं की अंधी नफरत देखकर सचमुच हैरान हूं, जो अभी भी पूरी तरह से ब्रिटिश सोच (हैंगओवर) में जी रहे हैं ! अगर आपको लंदन और अमेरिका इतना ही पसंद है, तो प्लीज चले जाइए। हमें यहां ऐसे लोग नहीं चाहिए जो हमें नीचा दिखाने की कोशिश करें ! हां, बहुत सारी समस्याएं हैं लेकिन समय लगता है और देखिए पिछले 10 सालों में हम कहां पहुंच गए हैं। अगर हम अपनी सरकार का समर्थन करते हैं तो हम #अंधभक्त और अनपढ़ कहलाते हैं। लेकिन अगर हम अमेरिका और जर्मनी से इस देश को बर्बाद करने की कोशिश करने वाले गुटों का समर्थन करते हैं तो हम 'कूल' और जागरूक कहलाते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने किसी का नाम लेने से परहेज किया क्योंकि यह प्लेटफॉर्म एलन का है।
उन्होंने आगे कहा, "आपकी सोच, आपके ध्यान और आपके विचारों के लिए एक जंग चल रही है। लेकिन प्लीज मीडिया से इतने भी प्रभावित न हों कि आप अपनी सामान्य समझ (कॉमन सेंस) का इस्तेमाल करना ही छोड़ दें! चीजें तार्किक और तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। और कानूनों से चलने वाला समाज ही हमें सुरक्षित रखता है।
