CJP के प्रदर्शन में उतरे Vishal Dadlani, Gyanesh Kumar का मांगा इस्तीफा, बोलें- मुझे नहीं पता क्या हुआ है, मैं सिर्फ समर्थन देने आया हूं

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 05:33 PM (IST)

Vishal Dadlani Protest : मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। हालांकि, मीडिया से बात करते हुए हैदर फिल्म के डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि क्या हुआ है और वे सिर्फ अपना समर्थन देने के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे मुद्दों का समर्थन करना एक निजी फैसला है। भारद्वाज ने कहा, "मुझे नहीं पता कि किसी के साथ कुछ हुआ है या नहीं। मैं यहां सिर्फ अपना समर्थन देने आया हूं। क्या बॉलीवुड को भी इस मुद्दे का समर्थन करना चाहिए, यह एक व्यक्तिगत और निजी मामला है। मैं बॉलीवुड का हिस्सा हूं, लेकिन दूसरे लोगों को लग सकता है कि बड़े स्टार्स को आगे आना चाहिए। यह एक निजी फैसला है। अगर किसी को लगता है कि जो हो रहा है वह गलत है, तो उन्हें समर्थन में आगे आना चाहिए। अगर उन्हें ऐसा नहीं लगता, तो वे ऐसा न करने का फैसला कर सकते हैं।

 बॉलीवुड के अन्य लोग, जिनमें दिग्गज कलाकार शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और सिंगर-कंपोजर विशाल ददलानी शामिल हैं, भी 2 अक्टूबर को CJP द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PEEK TV (@peektv_in)

CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए किया गया था। वे वोटर लिस्ट से जुड़ी 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया को रोकने की भी मांग कर रहे हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया है और दावा किया है कि नामों को हटाने का मकसद लिस्ट से डुप्लीकेट, मृत या अयोग्य वोटरों को बाहर करना था।

 इस बीच, CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान शबाना ने कहा, "हमारा वोट हमारा अधिकार है, यह हमारी आवाज है, हम बचपन से ही यह सुनते आ रहे हैं लेकिन जब हमसे हमारा अधिकार छीन लिया जाता है, जब वोटर लिस्ट से हमारे नाम हटा दिए जाते हैं, तो हम क्या करेंगे ? हम विरोध करेंगे। यह हमारा अधिकार है। आज, चारों ओर नजर घुमाकर देखिए, जहां तक आपकी नजर जा सकती है, यह लोकतंत्र की जीत है क्योंकि हमने अपनी ताकत को पहचान लिया है और हमें एहसास हो गया है कि हमें किसी भी गलत बात को बर्दाश्त नहीं करना है क्योंकि यह हमारा देश है और हमारे संविधान ने हमें यह अधिकार दिया है इसलिए, आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhijeet Dipke (@abhijeetdipke)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News