पत्नी Sunita संग विवाद के बीच महाकाल की शरण में पहुंचे एक्टर Govinda, परिवार की सुख-शांति के लिए की प्रार्थना

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 03:43 PM (IST)

Govinda Mahakal Darshan : फिल्म अभिनेता गोविंदा उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में पहुंचने पर उन्होंने भगवान महाकाल के चरणों में दंडवत प्रणाम किया और अपने बच्चों व परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

गोविंदा ने बाबा महाकाल की आराधना के दौरान वैदिक मंत्रों का जाप भी किया। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि सभी लोगों पर उनकी कृपा बनी रहे और जीवन में आने वाली परेशानियां, कष्ट और बाधाएं दूर हों।

दर्शन के बाद अभिनेता गोविंदा ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से सभी के कल्याण की कामना की है। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान महाकाल सभी के जीवन से दुख, गरीबी, कष्ट और रोग दूर करें और हर व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहे। महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गोविंदा ने श्रद्धा के साथ ‘हर हर महादेव’ और ‘जय महाकाल’ के जयकारे भी लगाए। मंदिर परिसर में अभिनेता की मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया।

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गोविंदा ने मंदिर की धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक वातावरण में कुछ समय बिताया। उनकी यात्रा के दौरान परिवार और सभी के सुख-समृद्धि की प्रार्थना मुख्य रूप से केंद्र में रही।

गोविंदा का वर्क फ्रंट  
यदि गोविंदा के करियर की बात की जाए तो वो 7 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। जल्द ही उनकी फिल्म रूपा रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कोमल रानी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। 
 
विशाल ठाकुर 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News