Miss Universe क्राउन के 32 साल हुए पूरे, Sushmita Sen ने शेयर किया Emotional Post बोलीं- ''''मैं सच में बहुत खुशकिस्मत हूं''''
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 06:04 PM (IST)
Universe Sushmita Sen : आज मिस यूनिवर्स का खिताब जीते हुए सुष्मिता सेन को 32 साल हो गए हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने अपनी यादें शेयर की हैं। जब सुष्मिता सेन ने यह मुकाम हासिल किया था तब वो सिर्फ 18 साल की थीं। साल 1994 में सुष्मिता ख़िताब जीतने वाली पहली भातीय महिला बनीं। इसी ख़ुशी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने पोस्ट शेयर की है।
सुष्मिता सेन ने किये ये पोस्ट
फ्लाइट में बैठे हुए सुष्मिता सेन ने फोटो शेयर की है और साथ में लिखा हैं- उस मुस्कान के लिए शुक्रगुज़ार हूँ जिसने 32 सालों से मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा, और यह सिलसिला अब भी जारी है!!! खुद को धन्य महसूस करने का यह एहसास!
इसकी वजह तुम ही हो!!! #happy32ndanniversary #India #missuniverse1994

इसी के उनके किसी खास ने सुष्मिता के लिए स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा- साल 1994 के इसी दिन सुष्मिता सेन ने भारत को यह विश्वास दिलाया था कि शालीनता, बुद्धिमत्ता और साहस से दुनिया जीती जा सकती है। उन्होंने सिर्फ मिस यूनिवर्स का ताज ही नहीं जीता, बल्कि करोड़ों लोगों को बड़े सपने देखने का हौसला भी दिया।
हैप्पी मिस यूनिवर्स डे, दीदी।
आपका सफर आज भी लाखों लोगों को आत्मविश्वास, ताकत और निडर होकर जीने की प्रेरणा देता है।

1994 में जीता था मिस यूनिवर्स ख़िताब
साल 1994 में हुई Miss Universe 1994 प्रतियोगिता में सुष्मिता सेन ने दुनियाभर से आई 76 प्रतिभागियों को मात देकर मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। प्रतियोगिता के हर चरण में उनके आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता और शानदार प्रदर्शन ने जजों को प्रभावित किया, जिसके चलते उन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया।
