''सहर''...नागिन फेम Surbhi Jyoti ने रिवील किया अपनी नन्ही लाड़ली का नाम, सोशल मीडिया पर दिखाई झलक

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 03:51 PM (IST)

Surbhi Jyoti Reveals Daughter Name : टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुरभि ज्योति, जिन्हें कुबूल है और नागिन जैसे शोज से खास पहचान मिली, उनकी बेटी ने 13 जुलाई को अपनी जिंदगी का पहला महीना पूरा कर लिया। सुरभि ने 13 जून को बेटी को जन्म दिया था और तब से वह मदरहुड  खूबसूरत सफर का आनंद ले रही हैं। 

Surbhi Jyoti Reveals Daughter Name

बेटी के वन मंथ सेलिब्रेशन के मौके पर सुरभि ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा कर अपनी नन्ही परी के नाम का खुलासा किया। पोस्ट में उन्होंने बेटी की पहली प्यारी झलक भी दिखाई और उसके खूबसूरत नाम के पीछे का अर्थ भी अपने फैंस के साथ साझा किया। 

बेटी का नाम रखा  
सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के नन्हे-नन्हे हाथों की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी लाड़ली अपने हाथों के ऑर्किड के फूल थामे नजर आ रही है।  जरिए एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया। 

Surbhi Jyoti Reveals Daughter Name

सुरभि और उनके पति ने अपनी बेटी का नाम सहर रखा है। इस खास पल को साझा करते हुए एक्ट्रेस 'ॐ' के साथ लिखा, सहर...सुबह की पहली किरण की तरह सेहर, तुम आईं और सब कुछ रोशन कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नन्ही परी को उसके पहले महीने की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं। 

   सुरभि ज्योति की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी जमकर प्यार बरसाया। सबसे पहले कलर्स टीवी ने कमेंट करते हुए लिखा, सहर हो गई। वह वहीं रुबीना दिलैक, आरती सिंह और कई अन्य टीवी कलाकारों ने भी सुरभि और उनकी बेटी को ढेरों शुभकामनाएं दीं। फैंस भी नन्ही सहर के नाम से काफी प्रभावित नजर आए और इसे बेहद प्यारा व खास बताया। कई यूजर्स ने एक दिलचस्प बात भी नोटिस की कि परिवार के तीनों सदस्यों—सुरभि ज्योति, सुमित सूरी और सहर—के नाम अंग्रेजी के 'S' अक्षर से शुरू होते हैं, जिसे लेकर उन्होंने खूब प्यार भरे कमेंट्स किए।

Surbhi Jyoti Reveals Daughter Name


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News