15 साल की उम्र में Sunita ने जीता था Govinda का दिल, पति को इम्प्रेस करने के लिए बचपन में ही सीख लिया था खाना बनाना
punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 01:42 PM (IST)
Entertainment Desk : बॉलीवुड के OG एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता हमेशा से ही अपने बयानों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। आये दिन वो अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई न कोई किस्सा सुनाती ही रहती हैं। हाल ही में हुए एक शो में उन्होंने बताया कि महज 15 साल की उम्र में उन्होंने गोविंदा को खुश करने के लिए खाना बनाना सीखना शुरू कर दिया था।

सुनीता ने सीखी थी कुकिंग
हाल ही में सुनीता को एक शो में पूछा गया कि क्या आपको खाना बनाना पसंद है तो उन्होंने बताया कि मैंने खाने से ही गोविंदा का दिल जीता था। इसी के साथ सुनीता ने बताया कि गोविंदा को हमेशा से ही खाना खाने का बहुत शौक था और मेरी शादी भी बचपन में हो गई थी। इस वजह से महज 15 साल की उम्र ही अपने पति को खुश करने के लिए उन्होंने खाना बनाना सीखा था।
मार्च 1987 में हुई गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी
बहुत ही अफवाहों के बीच आज भी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता साथ हैं। दोनों सबसे चर्चित और लम्बे समय तक साथ निभाने वाले कपल्स में से एक माने जाते हैं। खबरों के मुताबिक दोनों की अरेंज मैरिज थी और दोनों की पहली मुलाकात किशोरावस्था में पारिवारिक संबंधों के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। उस समय गोविंदा करीब 21 साल के थे, जबकि सुनीता सिर्फ 15 साल की थीं।

दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर मार्च 1987 में चुपचाप शादी कर ली। खास बात यह रही कि उस वक्त गोविंदा बॉलीवुड में बड़ा नाम बनने की ओर बढ़ रहे थे। शादी के बाद उनके परिवार में दो बच्चों का जन्म हुआ—बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा।

