स्वर कोकिला पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ Suman Kalyanpur को दी गई अंतिम विदाई
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 06:27 PM (IST)
Suman Kalyanpur : भारतीय संगीत जगत की मशहूर पार्श्व गायिका और पद्म भूषण से सम्मानित सुमन कल्याणपुर ने 89 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से संगीत प्रेमियों और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके सम्मान में महाराष्ट्र सरकार की और से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई।
मुंबई के सांताक्रूज स्थित पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य, करीबी मित्र, प्रशंसक और संगीत जगत से जुड़े कई लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही सुमन कल्याणपुर ने 31 मई को अपने घर पर अंतिम सांस ली।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर सांझा किये गए अपने सन्देश में उन्होंने कहा कि सुमन कल्याणपुर की मधुर आवाज और उनके यादगार गीत भारतीय संगीत विरासत का शं हीसा है। उन्होंने कहा कि गायिका ने अपनी कला के माध्यम से लाखों लोगों के दिलों में स्थायी स्थान बनाया और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
#WATCH | Mumbai | Full state honours accorded to legendary singer Suman Kalyanpur, who passed away yesterday at the age of 89. pic.twitter.com/Tm2RbL9XY3
— ANI (@ANI) June 1, 2026
सुमन कल्याणपुर का जन्म 28 जनवरी 1937 को हुआ था। अपने कई दशकों लंबे संगीत सफर में उन्होंने 800 से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, गुजराती, बंगाली, पंजाबी, भोजपुरी, कन्नड़, ओड़िया, असमिया, मैथिली और अन्य कई भारतीय भाषाओं में भी गीत गाए।
भारतीय संगीत और कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण सम्मान से नवाजा था। उनकी मधुर आवाज और सदाबहार गीत आने वाली पीढ़ियों तक संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित रहेंगे।
