डॉक्टर बनने की राह ने बनाया बेहतर एक्टर, Sree leela ने बताया मेडिकल अनुभव ने बदला उनकी एक्टिंग का अंदाज

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 05:34 PM (IST)

Sreeleela Bollywood Debut : एक्ट्रेस श्रीलीला, जो कार्तिक आर्यन के साथ अपनी आने वाली फिल्म की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, ने बताया है कि कैसे उनके मेडिकल करियर ने उन्हें एक एक्ट्रेस के तौर पर निखारा है। एक्ट्रेस ने बताया कि मेडिकल करियर के दौरान असल जिंदगी की स्थितियों से रूबरू होने से उन्हें ज्यादा संवेदनशीलता और नजरिए के साथ एक्टिंग करने में मदद मिली है।

 Sree Leela Acting

यह पूछे जाने पर कि क्या मेडिकल अनुभव सिनेमा में उनकी मदद करता है, श्रीलीला ने कहा, "बिल्कुल। 100 प्रतिशत। मुझे लगता है कि एक एक्टर के लिए दुनिया भर की हर चीज के बारे में जानकारी होना जरूरी है। सामान्य ज्ञान भी बहुत जरूरी है। अनुभव और आपकी संवेदनशीलता का स्तर ऊंचा होना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा कि अस्पताल में काम करने के दौरान उन्हें कई बहुत निजी कहानियों और भावनात्मक सफर का पता चला।

उन्होंने आगे कहा, "अस्पताल की कहानियां, जो मैंने अस्पताल में या अपनी पोस्टिंग के दौरान देखीं, वे लोगों के भावनात्मक सफर थे जिन्हें मैंने बहुत करीब से देखा। आप ज़िंदगी और मौत देखते हैं, आप हालात देखते हैं, आप लोगों को बिल चुकाने के लिए पैसों की तंगी से जूझते हुए देखते हैं। ऐसी बहुत सी कहानियाँ हैं। सिनेमा क्या है? यह एक कहानी है और इस तरह से मैं शुक्रगुज़ार रही हूं।

 Sree Leela Acting

उन्होंने आगे कहा, "मेरा मतलब है कि मैं हर दिन ऐसी तीन-चार कहानियों से रूबरू होती थी, इसलिए इससे आपको बहुत नजरिया मिलता है। यह आपके दिमाग को बिल्कुल अलग तरह से खोलता है। आप छोटी-छोटी चीजों के प्रति बहुत संवेदनशील हो जाते हैं और आप बहुत असल हो जाते हैं। मैं यही कहती हूं कि एक तरफ तो यह रंगीन दुनिया है, डांस, शानदार कॉस्ट्यूम, बहुत सारे लोग और दूसरी तरफ सफेद कोट है। यह बिल्कुल अलग स्थिति है। आप जिंदगी और मौत देख रहे होते हैं इसलिए यह आपको एक एक्टर के तौर पर वाकई परिपक्व बनाता है।

काम की बात करें तो, श्रीलीला अनुराग बसु की आने वाली म्यूज़िकल ड्रामा फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

 Sree Leela Acting


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News