जाने कौन हैं Shobhinaw Satyaa ? जिन्होंने ''हनुमान अंश'' में बाबा नीम करौली बनकर जीता लोगों का दिल, पहली फिल्म से मिली पहचान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 07:45 PM (IST)

who is Shobhinaw Satyaa : फिल्म हनुमान अंश साल 2026 की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है। करीब 2 करोड़ रुपए के छोटे बजट में बनी यह फिल्म जल्द ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। खास बात यह है कि फिल्म को बिना बड़े प्रमोशन, भारी-भरकम स्टारकास्ट या किसी मेगास्टार के सहारे रिलीज किया गया था लेकिन दर्शकों के जबरदस्त प्यार ने इसे बड़ी सफलता दिला दी। 

who is Shobhinaw Satyaa  in  Hanuman Ansh movie

फिल्म की इस कामयाबी के पीछे एक युवा कलाकार का भी अहम योगदान है, जिसने हनुमान अंश से ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। फिल्म में बाबा नीम करौली का किरदार निभाने वाले इस अभिनेता ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली है। आइए जानते हैं इस नए स्टार के बारे में- 

 कौन है शोभिनव सत्या ? बाबा नीम करौली से मिली पहचान 
फिल्म हनुमान अंश में बाबा नीम करौली का किरदार निभाकर अभिनेता शोबिनव सत्या ने अपनी खास पहचान बना ली है। अपनी सहज और सादगी से भरी अदाकारी के दम पर वह दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में पूरी तरह कामयाब रहे हैं। इस रोल ने उन्हें रातों-रात एक नई पहचान दिलाई है। 

who is Shobhinaw Satyaa  in  Hanuman Ansh movie

लखनऊ में पले-बढ़े  शोभिनव को बचपन से ही सिनेमा से गहरा लगाव था। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने पहले लखनऊ के 'ऑपुलेंट स्कूल ऑफ एक्टिंग एंड फिल्म्स' से अभिनय सीखा। इसके बाद फिल्ममेकिंग की बारीकियों और तकनीकी समझ को गहरा करने के लिए उन्होंने पुणे के प्रतिष्ठित 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' (FTII) से ट्रेनिंग ली।
 
असिस्टेंट डायरेक्टर से की करियर की शुरुआत
हालांकि अभिनेता के रूप में हनुमान अंश शोबिनव की पहली फिल्म है लेकिन वह इससे पहले भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे सक्रीय रहे हैं। IMDb के आंकड़ों के मुताबिक, उनके करियर की शुरुआत साल 2019 में आई वेब सीरीज Ragini MMS रिटर्न्स से हुई थी, जहां उन्होंने ट्रेनी असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

इसके बाद साल 2020 में आई सीरीज हैप्पिली एवर आफ्टर में उन्होंने स्क्रिप्ट और  कंटिन्यूटी विभाग की जिम्मेदारी संभाली। इतना ही नहीं, लोकप्रिय टीवी शो CID के कई एपिसोड्स में भी वह सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं। 

who is Shobhinaw Satyaa  in  Hanuman Ansh movie


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News