कितनी बेतुकी सोच है....मां बनने के बाद बढ़ते वजन को लेकर Troll हुईं Katrina, Shivalika Oberoi ने लगाई क्लास, ये बदलाव Normal है

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 06:39 PM (IST)

Shivalika Oberoi on Katrina Kaif : अभिनेत्री कटरीना कैफ हाल ही में अपनी एक पब्लिक अपीयरेंस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। उनके लुक और बढ़ते वजन पर किए जा रहे कमेंट्स के बीच एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय उनके बचाव में उतरी हैं। उन्होंने ट्रोलर्स की सोच पर सवाल उठाते हुए इसे बेहद बेतुका बताया।  शिवालिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कटरीना कैफ की वही तस्वीर भी शेयर की, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें निशाना बना रहे थे।

ये सब देखते हुए हुए एक्ट्रेस शिवालिका ओबेयरॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पट पोस्ट कर लिखा कि-  “क्या हो गया है मतलब?!?! ये मातृत्व है !”

Shivalika Oberoi on Katrina Kaif

कैटरीना कैफ की बढ़ते वजन को शिवालिका ने किया सपोर्ट 
इसके बाद उन्होंने लिखा-  “नॉर्मल पोस्टपार्टम रिकवरी ऐसी ही दिखती है,अच्छी, बुरी, सूजन, थकान और बीच की हर चीज. “मातृत्व के ऐसे रूप का महिमामंडन करना बंद करें जो मौजूद ही नहीं है. पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई पोस्ट देखने के बाद सोच रही हूं कि ये सोच कितनी बेतुकी है.”

प्रेग्नेंसी के बाद बदल जाता है शरीर 
शिवालिका ओबेरॉय हाल ही में मां बनी हैं इसलिए वह प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को करीब से समझती हैं। उनका कहना है कि इस दौरान शरीर में बदलाव आना बिल्कुल नार्मल है।  यह पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस को मां बनने के बाद अपने बदले हुए लुक यह वजन को लेकर सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले पत्रलेखा सहित अन्य अभिनेत्रियां भी पोस्टपार्टम बॉडी को लेकर लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। 

Shivalika Oberoi on Katrina Kaif

बढ़ते वजन और बदलते लुक को लेकर ट्रोल हुई थीं कैटरीना
बेटे विहान के जन्म के बाद नवंबर 2025 से कैटरीना कैफ काफी समय तक सार्वजनिक तौर पट नजर नहीं आई थीं। 26 अगस्त 2026 को वह मुंबई में डायरेक्टर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में पहुंची। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके पोस्टपार्टम लुक और वजन को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

कटरीना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने उनके बदले हुए लुक पर  आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणियां कीं। हालांकि, उनके फैंस अभिनेत्री के समर्थन में खड़े हो गए। फैंस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि मां बनने के बाद शरीर में बदलाव और वजन बढ़ता नार्मल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News