दिग्गज एक्ट्रेस Sowcar Janaki का हुआ निधन, 94 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 06:21 PM (IST)
Sowcar Janaki : पिछले काफी दिनों से अभिनेत्री सुकार जानकी पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थीं और उनका इलाज चल रहा था। अब नादिगर संगम के अध्यक्ष नासर ने बताया कि उनका निधन हो चुका है। 94 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री ने अपने लंबे फ़िल्मी करियर में तेलुगु, तमिल और कन्नड़ सिनेमा में शानदार काम किया और चारों भाषाओं की फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई।
स्वास्थ्य समस्याओं परेशानियों की वजह से हुआ उनका निधन
आपको बता दें कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ उनकी सेहत भी काफी खराब रहने लगी थी, इस वजह से अचानक उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया। कुछ समय पहले ही अभिनेता कयाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही काफी बड़े-बड़े कलाकार इस दौरान अस्पताल पहुंचे।
अभिनेता नासर ने जानकारी दी कि सौकार जानकी ने कुछ समय अस्पताल में इलाज चलने के बाद 21 अगस्त को 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि दिवंगत अभिनेत्री का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शाम 5 बजे से तेयनमपेट के सेंटोफ रोड स्थित उनके निवास पर रखा जाएगा।

तेलुगु फिल्म से की थी अपने करियर की शुरुआत
सौकार जानकी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत साल 1950 में तेलुगु फिल्म ‘शावकारु’ से की थी। इसके दो साल बाद, 1952 में उन्होंने वलयपति के जरिए तमिल सिनेमा में कदम रखा। अपने लंबे और शानदार करियर के दौरान उन्हें तमिल, तेलुगु और मलयालम जैसी भाषाओं की कई चर्चित और यादगार फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता।

400 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकीं हैं काम
आपको बता दें की अपने करियर में एक्ट्रेस ने 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पुथिया परवई’, ‘महाकवि कालिदास’, ‘एथिर नीचल’ और ‘थिल्लू मुल्लू’ जैसी फिल्मों में उन्हें अपने फैंस से खूब प्यार मिला है। इसके अलावा वह कमल हासन की चर्चित फिल्म हे राम का भी हिस्सा रही थीं। सौकार जानकी को आखिरी बार साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘बिस्कोथ’ में देखा गया था।
