सामने आई कार्तिक आर्यन के लिंक अप की अफवाहों की सच्चाई!
punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2022 - 04:11 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर कार्तिक आर्यन की एक स्माइल पर लाखों-करोड़ों फीमेल फैंस का दिल धड़कता है। वो अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कार्तिक का नाम अब तक कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। वहीं हाल में कार्तिक और एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम भी काफी सुर्खियों में रहा था। इसी बीच अब उनका नाम एक और हसीना के साथ खूब चर्चा में हैं। इस एक्ट्रेस के बारे में जानकर आपको भी एक बार को झटका लग सकता है। कार्तिक आर्यन का नाम इन दिनों ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन के साथ जुड़ रहा है। हालांकी अभी तक इस बात की कोई पक्की जानकारी नहीं हैं।
वहीं सूत्रों ने सांझा करते हुए कहा है, “इन लिंक अप की कहानियों में कोई सच्चाई नहीं है। कार्तिक आर्यन एक फिल्म से दूसरी फिल्म में छलांग लगा रहे हैं। इस साल की शुरुआत में भूल भुलैया 2 रिलीज़ और फ़्रेडी, जिसके बाद शहज़ादा और सत्य प्रेम की कथा की शूटिंग के साथ यह साल उनके लिए बहुत बिजी रहा है। वह अपने खेल में सबसे ऊपर हैं और पूरी तरह से अपने काम पर केंद्रित हैं। उनके पास रिलेशनशिप में आने के लिए समय नहीं है।”