''इश्कबाज'' Actress Krissann Barretto ने शेयर की गुड न्यूज़, घर आई नन्ही लक्ष्मी और नाम भी किया रिवील

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 12:24 PM (IST)

Krissann Barretto : इश्कबाज और कैसी ये यारियां की एक्ट्रेस क्रिजैन बैरेटो ने हाल ही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से खुशखबरी शेयर की है। फोटो शेयर कर के उन्होंने बताया कि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि क्रिजैन बैरेटो की ढाई साल पहले ही शादी की थी। इसी गुड न्यूज़ के साथ उन्होंने  अपनी बेटी का भी नाम रिवील कर दिया है। क्रिजैन बैरेटो और नाथन करमचंदानी के घर में इस टाइम बहुत ख़ुशी का माहौल है। 

Krissann Barretto

खबरों के अनुसार 20 मई को क्रिजैन ने नन्ही परी को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें एक छोटी सी बच्ची और यूनिकॉर्न बना हुआ है। दोनों ने अपनी बेटी का नाम कृशा रखा है, इस नाम का मतलब है भक्ति। इसी के साथ उन्होंने लिखा है कि बेटी के आने के बाद हमारा घर अब पूरा हो गया है। 

Krissann Barretto

Krissann Barretto ने फरवरी में एक क्यूट वीडियो शेयर कर के अपनी प्रेगनेंसी रिवील की थी और दोनों ने 2023 में एक-दूसरे के साथ शादी की। हालाँकि शादी से पहले भी दोनों के काफी टाइम तक एक-दूसरे को डेट किया। कैसी ये यारियां में आलिया का किरदार निभाने के बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिली और इसके बाद इन्हें इश्कबाज सीरियल में भी देखा गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News