Ranbir के रफ-टफ लुक के बाद Alia Bhatt का कैबरे अवतार आया सामने, Love & War का पोस्टर मचा रहा धूम

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 12:34 PM (IST)

Alia Bhatt Love And War Look : फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर का दमदार पहला लुक जारी करने के बाद, अब 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट के किरदार को भी पेश किया है। उन्होंने एक्ट्रेस का एक ऑफिशियल पोस्टर जारी किया है जिसमें फिल्म से उनका लुक पहली बार सामने आया है।

इस बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म में एक्ट्रेस एक ग्लैमरस कैबरे अवतार में नजर आ रही हैं। भंसाली प्रोडक्शंस ने नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें आलिया एक ड्रामैटिक, स्टेज-रेडी लुक में दिख रही हैं। उन्होंने वाइन रेड रंग की सीक्विन्ड ड्रेस पहनी है, जिसमें क्रॉप्ड ब्लाउज और फ्लोइंग स्कर्ट के साथ फेदर्स (पंख) लगे हैं, जो उन्हें एक क्लासिक कैबरे डांसर का लुक दे रहे हैं। आलिया लाल पर्दों और चमकती लाइटों वाले शानदार बैकड्रॉप के सामने बैठी हुई नज़र आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया की स्टाइलिंग और थिएट्रिकल अंदाज़, बॉलीवुड के 70 के दशक की मशहूर परफॉर्मर हेलेन के आइकॉनिक कैबरे गानों की याद दिलाता है।
पोस्टर के साथ प्रोडक्शन हाउस ने लिखा- आग भी, दिलों की जान भी ! संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को आएगी। सिनेमाघरों में मिलते हैं!" यह खुलासा मेकर्स द्वारा फिल्म से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी करने के एक दिन बाद हुआ है। रणबीर रेट्रो अवतार में दिखे थे, जिसमें वे विंटेज कार की स्टीयरिंग व्हील के पीछे बैठे थे और उन्होंने पीछे की ओर सलीके से जमाए हुए बाल, सनग्लासेस और मूंछें रखी थीं। उनके शांत लुक के उलट, उनके हाथ पर खून लगा था और शर्ट पर गोली का निशान था, जो फिल्म की वॉर वाली पृष्ठभूमि की ओर इशारा करता है।

रणबीर के पोस्टर पर कैप्शन था, "वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून  और इससे कन्फर्म हुआ कि 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में आएगी। आलिया ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर का पहला लुक शेयर किया था और कैप्शन लिखा था, "हे हैंडसम... 'लव एंड वॉर' सिनेमाघरों में, 21 जनवरी 2027। लव एंड वॉर' में रणबीर, आलिया और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे और संजय लीला भंसाली इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट और प्रोड्यूस करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News