‘चांद मेरा दिल’ के गाने मचा रहे धूम, Spotify चार्ट्स पर छाया फिल्म का म्यूजिक

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 02:19 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज से पहले ही अपने म्यूजिक को लेकर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का टाइटल ट्रैक पहले ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका था और अब इसका नया गाना ‘ऐतबार’ भी Spotify चार्ट्स में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। लगातार मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फिल्म के गानों से जुड़ रहे हैं दर्शक
फिल्म के गानों को मिल रहा प्यार साफ दिखाता है कि दर्शक इसकी म्यूजिकल जर्नी से गहराई से जुड़ रहे हैं। जहां टाइटल ट्रैक सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा है, वहीं ‘खासियत’ गाना अपनी फ्रेश और फील-गुड वाइब्स के कारण युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हर नए गाने के साथ फिल्म का एल्बम दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाता जा रहा है।

ट्रेलर से पहले ही बना जबरदस्त माहौल
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का पूरा ट्रेलर अभी रिलीज भी नहीं हुआ है, लेकिन सिर्फ गानों के दम पर ‘चांद मेरा दिल’ ने लोगों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। मौजूदा समय में जहां बॉलीवुड फिल्मों के एल्बम रिलीज से पहले इतना बड़ा असर कम ही छोड़ पाते हैं, वहीं इस फिल्म का संगीत लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

लक्ष्य और अनन्या पांडे की जोड़ी आएगी नजर
फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को Dharma Productions प्रस्तुत कर रहा है। इसके निर्माता करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमन मिश्रा और मारिज्के डिसूजा हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News