पहले 15 साल बड़े तलाकशुदा एक्टर संग इस एक्ट्रेस ने रचाया इश्क... अब Unfollow ने बढ़ाई breakup की अटकलें !
punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 12:01 PM (IST)
Shalin Bhanot and Eisha Singh Breakup : टीवी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। लंबे समय से अपनी नजदीकियों और कथित अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाली एक मशहूर टीवी जोड़ी के रिश्ते में दरार की खबरें तेज हो गई हैं। दोनों के बीच करीब 15 साल की उम्र का अंतर है, बावजूद इसके उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया। हालांकि, दोनों कलाकारों ने अपने रिश्ते को हमेशा सिर्फ दोस्ती का नाम दिया लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से दूरी बनाना लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। उनके अनफॉलो करने के बाद फैंस के बीच रिश्ते के टूटने की अटकलें तेज हो गई हैं।

इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे किया अनफॉलो
टीवी एक्टर शालीन भनोट और एक्ट्रेस ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। दोनों के इस फैसले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं की क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं रहा या फिर उनके रिश्ते में दरार आ गई।
बेकाबू की शूटिंग के दौरान हुआ था प्यार !
शालीन बनोट और ईशा सिंह के अफेयर की खबरों ने साल 2023 में उस समय जोर पकड़ा था, जब दोनों फैंटेसी टीवी शो बेकाबू की शूटिंग कर रहे थे। उनकी बढ़ती नजदीकियों को देखकर फैंस ने डेटिंग के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि, ईशा ने हमेशा इन चर्चाओं को ख़ारिज किया और साफ कहा कि शालीन उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि दोनों को साथ काम करना काफी पसंद है।

बिग बॉस 18 में सलमान खान ने दिया था हिंट
बिग बॉस 18 में ईशा सिंह की मौजूदगी के दौरान सलमान खान ने अक्सर उन्हें शालीन भनोट के नाम से छेड़ा था। उनकी इसी बात से दोनों के बीच रिश्ते की चर्चाओं को फिर हवा मिल गई थी और ईशा-शालीन के लिंक-अप की खबरें एक बार दोबारा सुर्खियों में आ गई थीं।
ईशा से 15 साल बड़े हैं शालीन
आपको बता दें कि शालीन पहले से शादीशुदा है लेकिन उनका तलाक हो चुका है और वो ईशा से कम से कम 15 साल बड़े हैं। इस खबर के बाद दोनों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

