घर में थी द्रौपदी प्रथा परंपरा, एक ही दादी और 4 दादा...Roadies फेम Aditi Negi ने किया चौंकाने वाला खुलासा

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 10:30 AM (IST)

Aditi Negi : रोडीज फेम अदिति नेगी ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। आपको बता दें अदिति इंफ्लुएंसर के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी हैं। अब तक अदिति को काफी म्यूजिक वीडियो में देखा गया है और उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी काफी पहचान बना ली है। सोशल मीडिया की दुनिया में उन्हें बहुत प्यार मिलता है और उनकी काफी फैन फ़ॉलोइंग हैं। अपनी आकर्षक अदाओं और स्टाइल से वह हमेशा फैंस का दिल जीत लेती हैं।

 Roadies Fame Aditi Negi Shocking Reveal

1 ही लड़की से 5 भाइयों की होती थी शादी 
इसी के साथ उन्होंने बताया कि मॉडलिंग से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने एक आरजे के रूप में भी काम किया। एक पॉडकास्ट के दौरान अदिति ने  द्रौपदी प्रथा के बारे में भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि पुराने समय में हिमचाल में द्रौपदी प्रथा काफी प्रचलित थी। इस प्रथा के तहत 5 भाइयों की 1 ही लड़की से शादी करवा दी जाती थी। 

ऐसा इस वजह से किया जाता था क्योंकि यदि घर में तीन भाई है तो तीनों की अलग-अलग बीवी आएगी और सबसे अलग हिस्से हो जाएंगे और जमीन का बटवारा होगा। उस समय में सिर्फ जमीन ही पैसा कमाने का जरिया हुआ करता था। 

जमीन के बटवारे से बचने के लिए एक लड़की की शादी 4 लड़को से ही करा दी जाती थी। ज्यादा दूर क्यों जाना, मेरे घर भी कुछ ऐसा ही था। मेरी एक दी दादी थी और 3-4 दादा थे। 

 Roadies Fame Aditi Negi Shocking Reveal

इसी बीच एक दादा को कोई दूसरी लड़की पसंद आ गई और वो उनसे शादी कर के उसे घर ले आए लेकिन मेरी दादी ने उन्हें घर में रखने से मना कर दिया और कहा कि मैं सौतन को स्वीकार नहीं करूंगी। तब मेरे एक दादा दूसरी दादी को लेकर किसी और जगह चले गए। 

इसके बाद भी यह प्रथा रुकी नहीं, मेरे दो ताऊ हैं लेकिन ताई एक ही है लेकिन मेरे पिता की एक ही बीवी है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी लव मैरिज थी। 

इसके बाद अदिति ने बताया कि समय के साथ सब कुछ बदल गया है। अब ऐसा कुछ नहीं होता। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News