बहुत ही रॉयल अंदाज में हुई तारक मेहता फेम Shailesh Lodha की बेटी की शादी, खुद Vicky Kaushal ने किया बारातियों का स्वागत
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 03:15 PM (IST)
Shailesh Lodha Daughter Wedding : टीवी के लोकप्रिय शो तैराक मेहता का उल्टा चश्मा से मशहूर हुए शैलेश लोढ़ा इन दिनों अपनी बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह शादी विवाह समारोह जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मीद भवन पैलेस में बेहद निजी अंदाज में आयोजित किया गया था। हालांकि, इस ग्रैंड वेडिंग की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
वायरल विडोज़ में शादी की रस्मों के खूबसूरत पल देखने को मिल रहे हैं। खास बात यह रही की बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी इस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने केवल मेहमान के रूप में शिरकत ही नहीं की बल्कि परिवार के साथ घुलते-मिलते नजर आए और शादी की कई रस्मों का हिस्सा भी बने। उनकी मौजूदगी की वजह से इस रॉयल वेडिंग को और भी खास बना दिया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है।
विक्की कौशल की मौजूदगी ने बटोरी लाइमलाइट
इस शादी की सबसे खस बात थी विक्की कौशल की मौजूदगी। उनके आने से इस फंक्शन में चार चांद लग गए। सफेद शेरवानी जैकेट और काले ट्राउजर विक्की कौशल क़ाफीओ हैंडसम लग रहे थे। शैलेश लोढ़ा ने बहुत ही बढ़िया तरीके से उनका स्वागत किया और सबसे मिलवाया। सोशल मीडिया पर विक्की कौशल की वीडियो काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें वो बारातियों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं।
शादी के दौरान एक बेहद भावुक नजारा भी देखने को मिला, जब विक्की कौशल प्यार से शैलेश लोढ़ा की पगड़ी ठीक करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने दुल्हन बनी स्वरा को गले लगाकार शुभकामनाएं दीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। वही, वरमाला समारोह की भव्य सजावट, रोयल माहौल और शानदार आयोजन ने भी इंटरनेट यूजर्स का खूब ध्यान आकर्षित किया।
शैलेश लोढ़ा की बेटी ने पहना लाखों का लेहंगा
अपने इस बड़े दिन पर शैलेश की बेटी स्वरा ने सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहना। इस डिज़ाइनर लहंगे में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उनका यह रॉयल लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
