अनुपमा फेम Gaurav Khanna शादी के 10 साल बाद लेंगे तलाक, पत्नी Akanksha Chamola ने बताया- पिछले एक साल से रह रहे हैं अलग
punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 10:51 AM (IST)
Gaurav Khanna confirms divorce : टीवी इंडस्ट्री से एक और दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। अनुपमा फेम गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला शादी के 10 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। लॉकअप 2 के पहले दिन आकांक्षा ने सबसे सामने रिवील किया की वो और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।

पिछले एक साल से गौरव खन्ना और आकांक्षा रह रहे हैं अलग
हाल ही में एक रियलिटी शो लॉकअप 2 के दौरान गौरव खन्ना की पत्नी ने बताया कि वो जल्द ही अपने पति से अलग होने वाली हैं। हम पिछले एक साल से अलग रहे रह हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि ये बात हमने सबसे छुपा कर रखी थी, हालांकि अभी तक हम दोनों एक-दूसरे से बात करते हैं लेकिन यदि जीवनसाथी के रूप में देखा जाए तो हमारा रिश्ता सही नहीं है। हमने अलग होने का फैसला इसलिए किया क्योंकि हम दोनों का नजरिया फ्यूचर को लेकर बहुत अलग है।
इसी के साथ आकांक्षा ने यह भी रिवील किया कि उनके परिवार वालों ने हम दोनों को साथ में लाने की पूरी कोशिश की लेकिन कोई बात नहीं बनी।

बच्चा न होने की वजह से हो रहे हैं अलग ?
तलाक की खबर के बाद गौरव और आकांक्षा की बिग बॉस की क्लिप काफी वायरल हो रही है, जिसमें गौरव ने बताया कि वो शादी की शुरुआत में ही बच्चा चाहते थे लेकिन उनकी पत्नी की वजह से उन्हें उनके फैसले का सम्मान करना पड़ा।
Akanksha Chamola revealed that she and Gaurav Khanna have been living separately for the past year and are getting divorced. This is totally unexpected. Even their families didn't know about it. 💔#GauravKhanna #LockUppS2 #LockUpp pic.twitter.com/wr7hKDxoTz
— Digital News Hub (@digital_newshub) June 27, 2026
आकांक्षा नहीं चाहती थी बच्चा करना
इतना ही नहीं बिग बॉस में आकांक्षा ने खुद बताया कि उन्हें कभी भी ऐसा नहीं लगा कि उन्हें बच्चा पैदा करना चाहिए और वो अभी तक बच्चे की जिम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं है।

