Ranveer Allahbadia ने किया Hard Launch , मसाई मारा से गर्लफ्रेंड Juhi Bhatt संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 12:44 PM (IST)
Ranveer Allahbadia Girlfriend : इंडिया के फेमस youtuber Ranveer Allahbadia यानि beerbiceps ने हाल ही अपने रिश्ते को कन्फर्म का ठप्पा लगा दिया था। हालांकि IPL से ही फैंस को इस बात का शक तो था लेकिन आज उनकी एक पोस्ट से सारी confusion को खत्म कर दिया है।
Ranveer Allahbadia पिछले कुछ दिनों से समय रैना के शो IGL की वजह से सुर्खियों में थे लेकिन इस बार वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रनबीर ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। इस पुष्टि से पहले भी रनबीर 12 अप्रैल 2026 को मुंबई में जूही के साथ दिखे थे।

BeerBiceps इस दौरान अभी केन्या के रोमांटिक ट्रिप पर हैं और वहीं से ही उन्होंने कुछ रोमांटिक पोस्ट शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है-
Sun, moon, stars & everything in between
Ever met someone whose light can burn away all of the world's negatives? I have
#HardLaunchFromTheMara

इसी पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए उनके दोस्त Ashish Chanchlani ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि अब जल्दी शादी कर लो। वहीं दूसरी तरफ सरगुन मेहता ने भी लाल दिल वेक इमोजी भेजे हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद से ही बधाइयों के पुल बंध गए हैं।
